देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान – कोरोना संकट में जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं पत्रकार

पत्रकार सकारात्मक रिपोर्टिंग से जनता का मनोबल बढ़ाते रहें मुख्यमंत्री ने वी.सी. के माध्यम से प्रदेश के पत्रकारों से की चर्चा भोपाल।

Abhishek Raghuvanshi13 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पत्रकार सकारात्मक रिपोर्टिंग से जनता का मनोबल बढ़ाते रहें

मुख्यमंत्री ने वी.सी. के माध्यम से प्रदेश के पत्रकारों से की चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के पत्रकारगण मौजूदा कोरोना संकट के दौरान अपनी जान हथेली पर रखकर समाचारों एवं सूचनाओं के संप्रेषण के माध्यम से जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। वे अपनी सकारात्मक खबरों के माध्यम से जनता का मनोबल बढ़ा रहे हैं। वे पत्रकारिता के उच्च मानदंडों का पालन कर जनता की सेवा कर रहे हैं। श्री चौहान ने कहा है कि मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं तथा आशा करता हूं कि पत्रकारगण आगे भी इसी प्रकार जनता का हौसला बढ़ाते रहेंगे।

श्री चौहान कल मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों के पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान सचिव जनसंपर्क पी नरहरि और संचालक जनसंपर्क ओ. पी. श्रीवास्तव उपस्थित है।

जीता नहीं है परंतु नियंत्रित अवश्य किया है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम कोरोना के विरुद्ध लड़ाई सभी के सहयोग से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अभी इस लड़ाई को जीता नहीं है, परंतु नियंत्रित जरूर किया है। श्री चौहान ने कहा कि पत्रकारगण, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, प्रशासन, सफाई कर्मी, सामाजिक संगठन आदि सभी मिलकर जी-जान से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। मुख्यमतंत्री ने आश्वस्त किया कि हम इस युद्ध को जल्दी से जल्दी जीतेंगे।

प्रदेश में त्रि-स्तरीय रणनीति

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए प्रदेश में त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई जा रही है। पहले स्तर पर इंदौर एवं भोपाल जैसे महानगरों में व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जहां प्रदेश का लगभग 80% संक्रमण है। दूसरे स्तर पर प्रदेश के उन 20 जिलों में कार्य किया जा रहा है, जहां कोरोना के मरीज मिले हैं। सभी संक्रमित क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, जिससे संक्रमण दूसरे स्थानों पर ना फैले। तीसरे स्तर पर प्रदेश के 30 जिले आते हैं, जिनमें अभी संक्रमण नहीं है। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि यहां संक्रमण न फैले।

निजी मेडिकल कालेजों में टेस्टिंग सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया, तब प्रदेश में टेस्टिंग के लिए मात्र एक लैब थी तथा बहुत कम संख्या में टेस्टिंग होती थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में सात लैब कार्य कर रहे हैं जहां पर 1000 से अधिक प्रतिदिन टेस्टिंग की क्षमता हो गई है। शुरू करने के निर्देश सरकार ने प्रदेश के समस्त सरकारी मेडिकल कालेज के साथ-साथ निजी मेडिकल कॉलेज में भी टेस्टिंग सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। टेस्टिंग क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है। आज ही प्रदेश से 1700 नमूने टेस्टिंग के लिए दिल्ली लैब में विमान से भिजवाए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य अमले के लिए हम 5000 पीपीई किट्स रोज बना रहे हैं। इनकी संख्या हम 10000 प्रतिदिन तक कर लेंगे। इसके अलावा, मास्क आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां पर्याप्त संख्या में बेड और अन्य सुविधाएं हैं। हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन की गोली हमारे यहां बन रही है। इसके साथ ही हम लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक, होमोपैथिक और यूनानी दवाइयां गाँव-गाँव में वितरित कर रहे हैं। अभी तक 7,00,000 से अधिक लोगों को दवाइयां वितरित की जा चुकी हैं।

व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा के लिए भोपाल स्तर पर मेरी की अध्यक्षता में कोर टीम गठित की गई है, जिसकी रोज बैठक होती हैं। इसके साथ, ही जिला स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें अधिकारियों के साथ सामाजिक संगठन, धर्मगुरु, समाज सेवी संगठन आदि को शामिल किया गया है, जो जिलेवार स्थितियों की नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं।

जनता को 3 माह का निशुल्क उचित मूल्य राशन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कोरोना संकट के दौरान खाद्य सामग्री एवं निशुल्क भोजन की उपलब्धता हर जिले में सुनिश्चित कराई जा रही है। अभी तक ऐसे 5 करोड़ 40 लाख उचित मूल्य उपभोक्ताओं को 3 माह का निशुल्क उचित मूल्य राशन प्रदान किया गया है। इसके अलावा, 32 लाख ऐसे अन्य लोगों को भी एक माह का निशुल्क उचित मूल्य राशन दिया गया है।

कोरोना योद्धाओं को प्रणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पत्रकारों सहित स्वास्थ्य विभाग के अमले, पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संगठनों, धर्मगुरुओं आदि सभी व्यक्तियों को प्रणाम करता हूं, जो इस संकट के दौर में कोरोना योद्धा के रूप में जनता को मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

कोरोना ऐसी बीमारी नहीं, जो ठीक ना हो सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना ऐसी बीमारी नहीं है, जो ठीक ना हो सके। यदि लक्षण दिखने पर उसका इलाज करा लिया जाए, तो यह बीमारी ठीक हो जाती है। देर होने पर ही स्थिति बिगड़ती है। अतः लक्षणों को छुपाएं नहीं बल्कि तुरंत टेस्ट करवाएं।

सुनिश्चित करेंगे दवाइयों की आपूर्ति और उत्पादन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में दवाइयों की कहीं भी कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही, दवाओं का उत्पादन जारी रहे, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है।

बाधित नहीं होगी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति

मुख्यमंत्री ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की जनता को कमी नहीं आएगी, इसकी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन के माध्यम से दवा, दूध, सब्जियां, फल, किराना आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा, शहरों के बाहर विकेंद्रीकृत मंडियों के माध्यम से किसानों के फल और सब्जी खरीदने की भी व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री की दिनचर्या नियमित योग-प्राणायाम-संतुलित भोजन

पत्रकारों ने कोरोना संकट में योद्धा की तरह निरंतर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान की सराहना की तथा उनसे उनकी दिनचर्या पूछी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे रोज सुबह 5:30 बजे उठते हैं तथा योग-प्राणायाम नियमित रूप से करते हैं। साथ ही संतुलित भोजन लेते हैं। बाकी दिनचर्या में सुबह से लेकर रात में सोने तक निरंतर कोरोना संबंधी कार्य में व्यस्त रहते हैं।

अलग होगा 14 के बाद लॉक डाउन का स्वरूप

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि अभी 14 अप्रैल के बाद भी प्रदेश में लॉक डाउन जारी रहेगा, परंतु 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन का स्वरूप अलग होगा। इस दौरान उपार्जन, मनरेगा कार्य, छोटी-मोटी आर्थिक गतिविधियां आदि उन क्षेत्रों में की जाएंगी, जहां संक्रमण नहीं है।

लॉकडाउन के बाद सुधारेंगे आर्थिक स्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। सरकार इस संबंध में चिंतित है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जो निरंतर अध्ययन कर रही है कि कोरोना संकट समाप्त होने के बाद प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कैसे सुधारा जाए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑