टिकटॉक पर उड़ाया था मास्क का मजाक, कोरोना पॉजिटिव निकला युवक कोरोना पर शख्स लगातार बना रहा था वीडियो
देश में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है. सोशल मीडिया पर भी कोरोना को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे ही मध्य प्रदेश में रहने वाले एक टिकटॉक यूजर ने कोरोना से बचने के मास्क के इस्तेमाल पर तंज कसा था.
देश में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है. सोशल मीडिया पर भी कोरोना को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे ही मध्य प्रदेश में रहने वाले एक टिकटॉक यूजर ने कोरोना से बचने के मास्क के इस्तेमाल पर तंज कसा था. सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल हो गया था. अब जांच के बाद युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है. यह मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है.
अधिकारियों ने अस्पताल जाकर उसका मोबाइल फोन सीज कर लिया. आइसोलेशन में होने के बाद भी युवक टिकटॉक पर वीडियो अपलोड कर रहा था. कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद भी युवक लगातार वीडियो बना रहा था.
सागर के सरकारी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर जीएस पटेल ने जानकारी दी कि युवक की हालत स्थिर है.
जब देश में कोरोना वायरस ने तेजी से दस्तक दे रहा था उस वक्त युवक ने एक बाइक पर बैठकर वीडियो शूट किया था. जब किसी ने उससे कहा कि मास्क लगा लो, तो उसने मास्क पहनने से इनकार कर दिया और कहा इस कपड़े के टुकड़े पर क्या भरोसा रखना, रखना है तो उस ऊपर वाले (ईश्वर) पर रखो.
एक वीडियो के दूसरे हिस्से में शख्स मास्क को हवा में फेंकता दिख रहा है और बैकग्राउंड में रॉकस्टार फिल्म का गाना चल रहा है. कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है, इसके लिए कई राज्यों में आदेश भी जारी किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से डॉक्टर जीएस पटेल ने कहा कि शख्स सरकारी अस्पताल में कफ और बुखार की शिकायत लेकर आया था. जब कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाया गया. उसे शुक्रवार को एडमिट किया गया था.
सागर जिले से संक्रमण का यह पहला मामला है. अधिकारियों का कहना है कि उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी आइसोलेशन वार्ड से इस शख्स ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया.
इस वीडियो में अब युवक मास्क लगाने की वकालत करता दिख रहा है. वीडियो में उसने लोगों से अपील की है कि लोग उसके लिए दुआ करें.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले