इंदौर में ग्रीन जोन के 23 अस्पतालों को अल्टीमेटम- डॉक्टरों को वापस बुलाएं, नहीं तो एस्मा में कार्रवाई,इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते लोगों के लिए प्रशासन गंभीर
इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते लोगों के लिए प्रशासन गंभीर, शैल्बी अस्पताल को फिर से शुरू करने के आदेश इंदौर. मरीजों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रविवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने एक बार फिर ग्रीन जोन के अस्पताल संचालकों की बैठक बुलवाई।
इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते लोगों के लिए प्रशासन गंभीर, शैल्बी अस्पताल को फिर से शुरू करने के आदेश
इंदौर. मरीजों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रविवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने एक बार फिर ग्रीन जोन के अस्पताल संचालकों की बैठक बुलवाई। इन श्रेणी में अस्पतालों को इसलिए रखा गया कि ताकि फ्लू पीड़ित मरीजों को छोड़कर अन्य मरीजों को इलाज आसानी से मिल सके लेकिन अस्पतालों से मरीजों को यह कहकर लौटाया जा रहा है कि काम करने के लिए स्टाफ नहीं है। बेड नहीं है। इसके बाद कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसे मौके पर भी यदि कोई नहीं आएगा तो उस पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल संचालकों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से स्टाफ काम पर नहीं आ रहा है। इस पर कलेक्टर का कहना है कि कोई भी चिकित्सकीय स्टाफ काम से इनकार नहीं कर सकता। यदि डॉक्टर और स्टाफ काम पर नहीं आ रहा है तो सभी के नाम, नंबर और पते हमें उपलब्ध करवाइए।
ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों की ओर से बैठक में आए प्रतिनिधियों ने भी कहा कि ग्रीन कैटेगरी अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है। डॉक्टरों व स्टाफ के पास कोई सुविधा नहीं है। यदि एक भी कोरोना संक्रमण का मरीज मिला तो सभी लोगों के संक्रमित होने का खतरा रहेगा। डॉक्टरों और नर्सों ने यह मुद्दा भी उठाया कि यदि उन्हें कुछ हो जाए तो उनका इलाज कहां किया जाएगा। इस पर बताया गया कि इसके चोइथराम
अस्पताल में व्यवस्था की गई है। शैल्बी अस्पताल में दो डॉक्टरों में संक्रमण मिलने के बाद से यह अस्पताल बंद था। इसे फिर से शुरू करने के निर्देश दिए गए। इस अस्पताल को भी यलो जोन अस्पताल की श्रेणी में रखा जाएगा।
वेंटीलेटर पर जो मरीज हैं, उन्हें शिफ्ट करने की जल्दी न करें
ग्रीन व यलो हॉस्पिटल्स में ही कुछ आइसोलेशन जोन बनाएं, फिल्टर जोन बनाएं, गंभीर मरीजों को थोड़ा अलग कर दें।
वेंटीलेटर पर जो मरीज हैं, उन्हें शिफ्ट करने की जल्दी न करें।
एक नई हेल्पलाइन पर एक आईटी नोडल ऑफिसर व एक डॉक्टर आपके पास भर्ती पेशेंट्स और खाली बेड्स की जानकारी लेंगे। वे ही आपको इमरजेंसी में बताएंगे कि पेशेंट को कहां शिफ्ट करना है। शिफ्ट करने का
कारण भी बताना होगा।
नियमित आने वाले डॉक्टर्स का प्रतिदिन का रोस्टर बनाएं।
ईएनटी विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट का सहयोग लें। तय फॉर्मेट पर प्रतिदिन जानकारी भेजें।
क्वारेंटाइन स्टाफ को छोड़कर सभी को बुलाएं। उनके लिए होटल की व्यवस्था की जा सकती है। जो नहीं आ रहे, उनकी जानकारी भेजें।
सभी कोविड स्वास्थ्यकर्मियों का 50 लाख का अनिवार्य बीमा होगा।
डॉक्टर्स के बीमार होने पर उनके लिए संभवतः चोइथराम जैसा अलग हॉस्पिटल रिजर्व होगा।
अपने हॉस्पिटल में इन्फेक्शन प्रिवेंशन प्रैक्टिशनर ऑफिसर नियुक्त करें।
मेडिक्लेम कम्पनीज भी कैशलेस करें, ऐसा प्रयास हो रहा है।
इंदौर से गए छात्र ने उदयपुर में पूरे परिवार को संक्रमित किया
इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा 15 वर्षीय एक बालक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह उदयपुर का पहला पॉजिटिव था और तीन दिन में ही उसके परिवार के 3 अन्य सदस्य भी संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हालांकि इलाज के बाद जब दोबारा सैंपल लिए तो रिपोर्ट निगेटिव आ गई। यह बहालक 21 मार्च को ही इंदौर से उदयपुर के लिए रवाना हुआ था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले