संभागायुक्त और आईजी पहुँचे चंदन नगर सीमावर्ती नगरीय क्षेत्रों का भी किया भ्रमण
इंदौर 09 अप्रैल 2020 संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी और आईजी श्री विवेक शर्मा ने आज चंदन नगर का भ्रमण किया। इस बसाहट की विभिन्न गलियों में घूमकर उन्होंने व्यवस्थाएं देखी। यहाँ निवासियों से चर्चा की।
इंदौर 09 अप्रैल 2020
संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी और आईजी श्री विवेक शर्मा ने आज चंदन नगर का भ्रमण किया। इस बसाहट की विभिन्न गलियों में घूमकर उन्होंने व्यवस्थाएं देखी। यहाँ निवासियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान यह संज्ञान में आया कि जिला प्रशासन द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम यहाँ सर्वे कर रही है और रहवासियों द्वारा उनका सहयोग भी किया जा रहा है। क्षेत्र में अब किराने की आपूर्ति होने लगी है। संभागायुक्त को यह भी बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा घोषित ग्रीन हास्पिटल श्रेणी के हास्पिटल अभी भी मरीज़ों को उपचार में कुछ आनाकानी कर रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने इस संबंध में सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश मौक़े से ही सम्बन्धितों को दिए। उन्होंने यहाँ विभिन्न गलियों में घूमकर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान यहाँ उपस्थित रहवासियों ने अपने घरों से कहा कि विगत दिनों इस क्षेत्र में हुई घटना के लिए वे शर्मसार हैं। इस घटना में जो भी लिप्त रहे हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उनके निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त श्री त्रिपाठी और आईजी श्री शर्मा ने सीमावर्ती नगरीय क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। उन्होंने शहर में आने वाले मार्गों में कर्फ्यू के पालन के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी व्यक्ति की अनाधिकृत एंट्री नहीं होनी चाहिए। संभागायुक्त और आईजी लवकुश चौराहा पहुँचे और यहाँ तैनात पुलिस बल से चर्चा की। अधिकारीद्वय ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि यहाँ शहर में अंदर आने वाले वाहनों में आवश्यक काग़ज़ात की अच्छी तरह छानबीन करें। उनके पास निर्धारित अनुज्ञापत्र होना चाहिए। आईजी श्री शर्मा ने तैनात पुलिस बल से कहा कि वे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी कर रहे हैं। कहीं पर भी लापरवाही पाई तो सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
संभागायुक्त और आईजी ने लव कुश चौराहे के बाद माँगलिया के टोल नाके का भी निरीक्षण किया। यहाँ पुख़्ता बैरिकेडिंग लगायी गई है। यहाँ तैनात दल को निर्देश दिये कि वाहनों की गहन छानबीन करें। यदि कोई वाहन बग़ैर अनुज्ञा और बेमतलब सड़क पर दिखाई दे तो उसे ज़ब्त कर थाने में भेजा जाए। आईपीसी की धारा 188 के तहत भी कार्यवाही की जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले