कोरोना संकट के बीच असम के कई शहरों में भूकंप के झटके
असम के कई शहरों में भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक तस्वीर) असम (Assam) में रविवार देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. गुवाहटी समेत राज्य के कई शहरों में भूकंप आया. गुवाहाटी.
असम के कई शहरों में भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक तस्वीर)
असम (Assam) में रविवार देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. गुवाहटी समेत राज्य के कई शहरों में भूकंप आया.
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
Assam: Earthquake tremors felt in Guwahati & other parts of the state. pic.twitter.com/0TtAHSGJcc
— ANI (@ANI) April 5, 2020
जम्मू कश्मीर में कम तीव्रता का भूकंप
इससे पहले शनिवार को जम्मू कश्मीर में कम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई थी. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि झटके सुबह छह बजकर 14 मिनट पर शुरू हुए और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. उन्होंने कहा कि भूकंप 35.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.8 डिग्री पूर्वी देशांतर में 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.
असम में अब तक कोरोना के 26 केस
बता दें कि असम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 26 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक को छोड़कर सभी मामले तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों से संबंधित हैं. स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘ निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम के बाद उत्पन्न हालात के आलोक में हमने शनिवार को गुवाहाटी की लखटकिया मस्जिद के नेताओं से मुलाकात की, जहां तबलीगी जमात का मुख्यालय है और उनसे मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों की सूची देने की अपील की ताकि उन्हें पृथक वास में रखा जा सके.’
स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को मस्जिदों के इमाम और अन्य नेताओं से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले अपने इलाके के लोगों का नाम सौंपने को कहा और चेतावनी दी कि रविवार तक ऐसा करने में नाकाम रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सरमा ने मस्जिदों पर समन्वय नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं इसलिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोग हेल्पलाइन नंबर 104 पर अथवा स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करें ताकि नमूने लेकर संक्रमण की जांच की जा सके. उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1,529 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 812 का निजामुद्दीन के कार्यक्रम से संबंध है. इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि असम में कांग्रेस के एक विधायक को 28 दिन के लिए पृथक वास में भेजा गया है. विधायक ने दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज की यात्रा की थी.
ये भी पढ़ें-
प्रधानमंत्री आवास में भी 9 बजे बंद हुई बत्तियां, राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने जलाए दीप
PM के आह्वान पर लोगों ने दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ दिखाई एकजुटता
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 11:50 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले