निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत
इंदौर के लसूड़िया इलाके में रहने वाले एक निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
इंदौर के लसूड़िया इलाके में रहने वाले एक निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मूल रूप से केरल के रहने वाले थे और करीब 25 दिन पहले ही कंपनी के इंदौर ऑफिस में ज्वाइन करने आए थे।
पैर में दर्द की शिकायत के बाद वे डॉक्टर के पास पहुंचे थे। वहां से निजी अस्पताल भेजे जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मेनन दिनेश (44) पुत्र करुणा कृष्णन निवासी महालक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम कंपनी का स्टाफ उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्रिस्टल कॉर्पोरेट बिल्डिंग में था ऑफिस
मेनन दिनेश एबी रोड स्थित क्रिस्टल कॉर्पोरेट बिल्डिंग में संचालित वडोरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर थे। कंपनी का प्लांट टीकमगढ़ में है, जहां केबल और कनेक्टर बनाने का काम होता है। स्टाफ के मुताबिक मेनन करीब 25 दिन पहले ही इंदौर आए थे।
पैर में दर्द के बाद डॉक्टर के पास पहुंचे थे
स्टाफ ने बताया कि मेनन के एक पैर में पिछले कुछ दिनों से दर्द था। बंगाली चौराहे पर डॉक्टर नितिन साहू से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को वे ऑफिस नहीं आए। शाम को उन्होंने डॉक्टर को फोन कर दर्द बढ़ने की बात कही और क्लीनिक पहुंचे।
यहां से उन्हें निजी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उनके स्टाफ के जीवन राजा को फोन कर जानकारी दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी कंपनी के हेड ऑफिस को दी गई। इसके बाद केरल में उनके परिवार से संपर्क किया गया। मंगलवार को पत्नी और बेटी सहित अन्य परिजन केरल से इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद मेनन दिनेश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 घंटे पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 6 घंटे पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 1 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 3 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 5 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 7 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 10 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 12 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 12 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 18 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 20 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 22 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 24 दिन पहले