इंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान
इंदौर के मल्हारगंज पॉलीक्लीनिक में सोनोग्राफी मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है और स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंदौर के मल्हारगंज पॉलीक्लीनिक में सोनोग्राफी मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है और स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी और सिजेरियन डिलीवरी हुई बंद
सोनोग्राफी मशीन खराब होने से दूसरे अस्पताल भेजना मजबूरी
ईसीजी और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं का गंभीर अभाव
इंदौर। इंदौर के मध्य क्षेत्र की घनी आबादी के बीच स्थित मल्हारगंज पाली क्लीनिक में प्रसूति की सुविधा तो मौजूद है, लेकिन यहां चेकअप के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए सोनोग्राफी की व्यवस्था ही नहीं है। अस्पताल में मौजूद सोनोग्राफी मशीन लंबे अरसे से बंद पड़ी है, इसके चलते गर्भवती महिलाओं को जब सोनोग्राफी की जरूरत पड़ती है तो उन्हें एमटीएच महिला प्रसूति गृह, पीसी सेठी अस्पताल या एमवाय अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जाता है।
अस्पताल में कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ भी नहीं है, जिसके चलते यहां सेक्शन सी डिलीवरी नहीं की जाती है, साथ ही केस जटिल होने की स्थिति में उसे एमटीएच अस्पताल में रैफर कर दिया जाता है।
अस्पताल में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं
मल्हारगंज अस्पताल में वर्तमान में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं है। बीते दिनों अटैचमेंट खत्म किए जाने के बाद यहां पदस्थ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुसरत खान को 18 अक्टूबर को उनकी मूल पदस्थापना वाली जगह मानपुर भेज दिया गया है। ऐसे में अब अस्पताल में मौजूद आयुष डॉक्टर निधि जैन द्वारा जांच के लिए आने वाली महिलाओं को चेकअप किया जा रहा है।
सोनोग्राफी के लिए कर रहे रेफर
अस्पताल में सोनोग्राफी जांच न होने से गर्भवती महिलाओं को रैफर किया जा रहा है। पांच महीने की गर्भवती 23 वर्षीय कुसुम कुमावत को सामान्य चेकअप तो कर दिया गया, लेकिन सोनोग्राफी के लिए उन्हें एमटीएच अस्पताल जाने को कहा गया। इसी तरह नगीन नगर से अपने पति वीरेंद्र सोनकर के साथ आईं 27 वर्षीय रमा देवी को भी सोनोग्राफी की सुविधा न होने से वापस लौटाना पड़ा।
अस्पताल में इसीजी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, इसके चलते यहां दिल संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले मरीजों की बेसिक जांच भी नहीं हो पा रही है। हालांकि अधिकारियों को कहना है कि इसे लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है और नई मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
दूसरी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है
हमारे यहां की सोनोग्राफी मशीन खराब होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए दूसरे सरकारी अस्पतालों में रैफर करना पड़ता है। नई मशीन को लेकर हम सीएमएचओ को पत्र भी लिख चुके हैं। जल्द ही अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा दोबारा शुरू हो जाएगी। – डॉ. शैलेंद्र परिहार, प्रभारी, मल्हारगंज पाली क्लीनिक

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 घंटे पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 6 घंटे पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 1 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 3 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 5 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 7 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 10 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 12 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 12 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 18 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 20 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 22 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 24 दिन पहले