देश की बात, आपके शहर से
पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत
इंदौर 19 बार पढ़ी गई

पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत

इंदौर के बाणगंगा इलाके में रविवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अलग-अलग सो गए।

Abhishek Raghuvanshi16 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के बाणगंगा इलाके में रविवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अलग-अलग सो गए।
रात करीब 2 बजे पति की नींद खुली तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। उसने मायके पक्ष के लोगों को फोन कर सूचना दी। परिजन महिला को रात करीब 3 बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक नंदबाग निवासी किरण (30) पति रामनारायण केवट ने घर में फांसी लगा ली थी। किरण के भाई ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद रामनारायण और दोनों बच्चे पलंग पर सो गए, जबकि किरण जमीन पर सो गई थी। रात करीब 2 बजे रामनारायण की नींद खुली तो उन्होंने किरण को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने मायके पक्ष को फोन कर जानकारी दी।
रामनारायण लोडिंग वाहन चलाते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार मूल रूप से विदिशा का रहने वाला है। परिवार के अन्य सदस्य भी इसी इलाके में अलग-अलग घरों में रहते हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
शराब पीकर घर पहुंचे थे मि​थिलेश
दूसरी घटना लसूड़िया इलाके की स्कीम नंबर 78 की है। यहां रहने वाले मि​थिलेश (37) पुत्र नंदकिशोर यादव को परिजन सोमवार अलसुबह एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मिथिलेश ने घर में फांसी लगा ली थी।
परिजनों के मुताबिक मिथिलेश शराब पीकर घर पहुंचे थे। इसके बाद पत्नी और बच्चों से उनका विवाद हुआ और वे कमरे में चले गए। रात में उन्होंने आत्महत्या कर ली। मिथिलेश इलेक्ट्रीशियन थे। परिवार में पत्नी, तीन बच्चे, भाभी और माता-पिता हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 5 घंटे पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 घंटे पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 घंटे पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 घंटे पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 6 घंटे पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 6 घंटे पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 1 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 1 दिन पहले
मेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांगIndoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 3 दिन पहले70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजितIndore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभIndoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 5 दिन पहलेपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 दिन पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 7 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 10 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 12 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 12 दिन पहले
दिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 18 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 20 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 22 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 24 दिन पहले
↑