डीजीपी ने नवनियुक्त एसपी बालाघाट को दी शुभकामनाएं
पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने बालाघाट के नए पुलिस अधीक्षक मलय जैन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
पुलिस मुख्यालय में डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने नवनियुक्त एसपी बालाघाट श्री मलय जैन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह का विवरण
पुलिस मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसओ टू डीजीपी श्री मलय जैन को पुलिस अधीक्षक, बालाघाट के पद पर नई जिम्मेदारी मिलने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने श्री जैन को पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा बालाघाट में नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
डीजीपी की बातें
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि दिसंबर 2024 में स्टाफ ऑफिसर के रूप में श्री मलय जैन का चयन करते समय उनके ईमानदार, कर्मठ एवं विवादरहित कार्य व्यवहार को प्राथमिकता दी गई थी। उन्होंने स्टाफ ऑफिसर के रूप में जनसुनवाई के आवेदनों की नियमित निगरानी एवं ट्रैकिंग तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल पुरस्कृत करने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया।
डीजीपी ने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह जिला पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र रहा है। लगभग 32 वर्ष पूर्व वहां संचार सुविधाओं का अभाव, घने जंगलों में लंबी पैदल गश्त तथा बारूदी सुरंगों जैसे गंभीर खतरों के बीच पुलिस बल को कार्य करना पड़ता था। उस दौर में पुलिसकर्मियों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के सतत प्रयासों से आज बालाघाट में नक्सली समस्या समाप्त हुई है।
नव नियुक्त अधिकारी को मार्गदर्शन
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री मलय जैन को मार्गदर्शन देते हुए डीजीपी ने कहा कि ‘सुनें सबकी, करें वही जो सही’ हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी को सभी पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुननी चाहिए और तथ्यों एवं नियमों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लेना चाहिए। किसी भी अनुचित दबाव में आए बिना दृढ़ता से सही निर्णय लेना तथा अपनी संवेदनशीलता और सहजता बनाए रखना एक अच्छे पुलिस अधिकारी की पहचान है।
साक्षी अनुभव और उपलब्धियाँ
समारोह में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मलय जैन के साथ कार्य करने के दौरान अपने अनुभव और संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने उनकी सकारात्मक कार्यशैली, सहज व्यवहार, परिपक्व नेतृत्व क्षमता तथा टीम को साथ लेकर चलने की विशेषता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी श्री जैन मुस्कुराते हुए धैर्य और संयम के साथ कार्य करते रहे।
पुलिस मुख्यालय में विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के दौरान श्री जैन ने मीडिया प्रकोष्ठ एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी’, साइबर अपराध जागरूकता अभियान सेफ क्लिक, नवीन न्याय संहिता की प्रदर्शनी तथा जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सागर, नर्मदापुरम, टीकमगढ़ एवं हरदा जिलों के साथ-साथ एआईजी (प्रशासन) तथा पुलिस अकादमी में उप निदेशक के रूप में उनके कार्य-अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता की भी सराहना की।
भविष्य की कामनाएँ
समारोह के अंत में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मलय जैन के साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियां साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं बालाघाट में सफल कार्यकाल की कामना की।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsपार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायर 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 1 दिन पहले
MadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldपश्चिमी तुर्की में आठ लोगों की मौत के बाद मैनहंट चल रहा है 2 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 2 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में दीपदान और सड़क निर्माण का भूमि पूजन 15 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया 15 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार 250 हेक्टेयर तक 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजिस्ट्री योजना में 50 लाख मुफ्त पंजीकरण का लक्ष्य घोषित 12 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshबांधवगढ़ में वन्यजीवों का उत्सव: गौर, हाथी, गिद्ध और बारहसिंगा 2 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 3 दिन पहले
MadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण योजनाओं पर जोर दिया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अवैध शराब पर प्रतिबंध की घोषणा 3 दिन पहले