80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार
मुरैना पुलिस ने 80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर और उसके साथी को गिरफ्तार किया, दोनों को मुठभेड़ में घायल किया गया।
ऑपरेशन का विवरण
बानमोर क्षेत्र के जंगलों में करीब 3 घंटे चला पुलिस का ऑपरेशन आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, रायफल और 49 कारतूस जब्त। आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फायरिंग सहित 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 9 मामलों में चल रहा था फरार।
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त फरार और इनामी बदमाशों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मुरैना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 80 हजार रूपए के इनामी कुख्यात बदमाश कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर को पुलिस मुठभेड़ के बाद उसके साथी अजय गुर्जर सहित गिरफ्तार किया है।
थाना बानमोर क्षेत्रांतर्गत ललितापुरा पहाड़ी गांव के समीप जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भी घायल हुआ। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन श्री सचिन कुमार अतुलकर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना श्री सुनील कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में फरार इनामी बदमाशों एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन में कुख्यात बदमाश कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति तैयार कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
टीम को 05 नवंबर को सूचना मिली कि इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर अपने साथी के साथ थाना बानमोर क्षेत्र के ललितापुरा पहाड़ी गांव के समीप जंगल में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी तथा उसका साथी अजय गुर्जर भी घायल हो गया। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
कब्जे में हथियार
पुलिस ने कल्ली गुर्जर के कब्जे से एक अवैध देशी 32 बोर पिस्टल, एक 306 बोर रायफल एवं 49 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। वहीं, उसके साथी अजय गुर्जर के कब्जे से एक 12 बोर रायफल एवं 12 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल तीन अवैध हथियार एवं 61 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।
आपराधिक प्रकरण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फायरिंग, अड़ीबाजी, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध शराब तस्करी सहित कुल 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें से 9 प्रकरणों में वह फरार चल रहा था। विभिन्न आपराधिक मामलों में उसकी गिरफ्तारी पर 80 हजार रूपए का इनाम घोषित था। आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 1 घंटा पहले
EntertainmentU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter Lily 1 घंटा पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 5 घंटे पहले
Entertainmentरसल ब्रैंड पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया 8 घंटे पहले
Worldपश्चिमी तुर्की में आठ लोगों की मौत के बाद मैनहंट चल रहा है 13 घंटे पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 23 घंटे पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 50 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 1 घंटा पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 19 घंटे पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को शराब माफिया पर कार्रवाई का निर्देश दिया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पैरामेडिकल महाविद्यालय प्रवेश 15 नवम्बर से पहले पूर्ण करने का निर्देश 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव स्वीकृत 2 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 2 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 2 दिन पहले
MadhyaPradeshजैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने भोपाल में आधुनिक कृषि तकनीकें प्रदर्शित कीं 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 2 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 2 दिन पहले