देश की बात, आपके शहर से
टेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

टेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी

इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। उसे नीलगिरी अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर 13 के पास टेंट के नजदीक पड़ा देख लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

Abhishek Raghuvanshi5 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। उसे नीलगिरी अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर 13 के पास टेंट के नजदीक पड़ा देख लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई।
युवक के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को मामले में हत्या की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात में बाहर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। आवाज सुनकर लोग बाहर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
शोक सभा के कार्यक्रम के लिए लगाया था टेंट
पुलिस के मुताबिक, घटना नीलगिरी अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर 13 के पास की है। यहां रहने वाले राहुल सोलंकी की मां के निधन पर बुधवार को गमी का कार्यक्रम था। इसके लिए बिल्डिंग परिसर में टेंट लगाया गया था। रात में परिवार के लोग घर के अंदर बातचीत कर रहे थे, तभी बाहर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
बाहर घायल हालत में पड़ा मिला युवक
परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो दीपक (22), पिता गोपाल, निवासी ग्राम बरोठा, देवास गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। राहुल सोलंकी और अन्य लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
अंधेरे में हुई मारपीट, नहीं देखा आरोपी को
राहुल के परिजनों ने बताया कि दिनभर कार्यक्रम होने के कारण सभी थके हुए थे। कुछ लोग बाहर की तरफ सो रहे थे। जिस जगह दीपक के साथ मारपीट हुई, वहां काफी अंधेरा था। इसी वजह से मारपीट करने वाले आरोपियों को कोई देख नहीं सका।
पुलिस करेगी परिजनों से पूछताछ
खुड़ैल पुलिस को एमवाय अस्पताल से घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहुल और उसके परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 2 मिनट पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 26 मिनट पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 29 मिनट पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 32 मिनट पहलेइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 50 मिनट पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 22 घंटे पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 7 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 7 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 7 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 20 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 21 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 21 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 21 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
↑