अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान (SAP) वर्ष 2026-27 के तहत गुरुवार को आस्था वृद्धाश्रम, इंदौर में वरिष्ठजनों के लिए संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान (SAP) वर्ष 2026-27 के तहत गुरुवार को आस्था वृद्धाश्रम, इंदौर में वरिष्ठजनों के लिए संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वरिष्ठजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों, पोषण, सामान्य रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीपीआर (CPR) की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर आपातकालीन स्थिति में इसके महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सकों ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के साथ ही उन्हें शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन देखभाल के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में आयुष विभाग की ओर से डॉ. जितेन्द्र भालसे, डॉ. महेश पोरवाल, डॉ. अंकिता जैन, डॉ. ज्योति बडोले एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय डॉ. पवन चव्हाण, शैलेन्द्र सोलंकी, नीता कुचेरिया तथा आस्था वृद्धाश्रम के अध्यक्ष श्री दीक्षित सर और सोनिया लोहरे भी उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Newsकन्या पूजन कार्यक्रम में लव जिहाद का मुद्दा उठा 1 दिन पहले
Newsसुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में इंदौर में 17वें वर्ष निकली विशाल चुनरी यात्रा 1 दिन पहले
Newsइंदौर में नाबालिग कन्या से मारपीट के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर केस दर्ज 1 दिन पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 2 दिन पहले
Newsइंदौर से गरबा खेलने निकले 4 बच्चे भोपाल पहुंचे लसूडिया पुलिस ने सकुशल खोज निकाला 2 दिन पहले
Newsइंदौर के दंपत्ति से 2 लाख की ठगी शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच पुलिस ने दर्ज किया केस 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 7 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 13 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 13 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 13 दिन पहले