देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 4 बार पढ़ी गई

इन कर्मचारियों को राहत, COVID-19 की वजह से नहीं होगी छंटनी

कई कंपनियों ने छंटनी को लेकर कर्मचारियों को आश्वस्त किया. COVID-19 की वजह दुनियाभर की कंपनियों के प्रॉफिट और रेवेन्यू पर असर पड़ा है. यही कारण है कि अब कर्मचारियों को अपनी नौकरी खोने का डर सता रहा है.

Abhishek Raghuvanshi4 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को राहत, COVID-19 की वजह से नहीं होगी छंटनी

कई कंपनियों ने छंटनी को लेकर कर्मचारियों को आश्वस्त किया.

COVID-19 की वजह दुनियाभर की कंपनियों के प्रॉफिट और रेवेन्यू पर असर पड़ा है. यही कारण है कि अब कर्मचारियों को अपनी नौकरी खोने का डर सता रहा है. इस बीच भारत में काम करने वाली कई वैश्विक कंपनियों ने कहा है कि वो छंटनी नहीं करेंगी.

नई दिल्ली. भारतीय बाजार में काम करने वाली कई वैश्विक कंपनियों (Global Companies) ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि COVID-19 की वजह से उन्हें अपनी नौकरी की चिंता करने की जरूरत नहीं है. इन कंपनियों का कहना है कि वो कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से छंटनी नहीं करेंगी. कुछ कंपनियों ने तो यहां तक कहा है कि 90 दिनों तक उन्होंने किसी भी छंटनी की योजना को टाल दिया है. वहीं, कुछ कंपनियों ने मौजूदा कर्मचारियों को बचाने के लिए नई हायरिंग को रोक दी हैं.

किन कंपनियों ने कर्मचारियों को किया आश्वस्त
इन वैश्विक कंपनियों में SAP, मॉर्गन स्टेनली, सेल्सफोर्स, पालो अल्टो नेटवर्क्स, पेपल, सिटिग्रुप, जेपी मॉर्गन, बैंक आफ अमेरिका और बूज एलेन हैमिल्टन.​ इन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कोविड-19 की वजह से पैदा हुई मौजूदा ​परिस्थिति को देखते हुए कोई छंटनी नहीं करेंगी.

यह भी पढ़ें: खाते के इस नंबर से पता चलेगा आपको सरकार कब देगी पैसा, जानिए सभी बातेंजेपी मॉर्गन ने रोकी फ्रेश हायरिंग
जेपी मॉर्गन इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे लोग कर्मचारी ही हमारी सफलता के लिए जिम्मेदार हैं. यही कारण है कि हम बहुत सोच समझकर फैसला ले रहे ताकि कोविड-19 की वजह से छंटनी न हो सके. इन फैसलों नई हाय​रिंग रोकने का फैसला भी शामिल है. कुछ मामलों में हमने अपनी नई हायरिंग को पूरी तरह से रोक दी है और लोकल सरकारें और अधिकारियों से संपर्क में हैं. इसके पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जेपी मॉर्गन भारत में करीब 34,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है.

90 दिनों तक कोई छंटनी नहीं
SAP ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए वह 90 दिनों के लिए कोई भी छंटनी नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस कंपनी के प्रवक्त ने कहा, ‘हमारे कर्मचारी बहुत महत्वपूर्ण हैं और इस स्वास्थ्य संकट के बीच हम उनके साथ खड़े हैं.’ भारत में इस कंपनी के कुल 13,000 से अधिक कर्मचारी हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना के कहर से कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान! 1.85 करोड़ लोग हो सकते है बेरोज़गार

मॉर्गन स्टेनली के CEO जेम्स गॉर्मन ने हाल ही में अमेरिकी मीडिया को कहा था कि इस साल जकर्मचारी सुरक्षित हैं. भारत में इस कंपनी के 3,300 टेक्नोलॉजी कर्मचारी हैं. सेल्सफोर्स के CEO मार्क बेनिआफ ने कहा कि 1 जुलाई तक 90 दिनों के लिए उनके किसी भी कर्मचारी की नौकरी पर कोई खतरा नहीं है.

लॉकडाउन से कंपनियों की प्रॉफिट पर बुरा असर
गौरतलब है कि लॉकडान की वजह से लगभग सभी कंपनियों की बिजनेस प्रभावित हुई है. इससे उनके रेवेन्यू को भारी कमी आई है. इस दौरान कंपनियों के पास कम काम और कम प्रॉफिट होने के बाद भी उन्होंने अपने कर्मचारियों को पेमेंट जारी रखा है.

यह भी पढ़ें: बड़ा झटका- 30 साल के सबसे निचले स्तर पर आ सकती है भारत की GDP ग्रोथ

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 4, 2020, 2:48 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑