सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल इंदौर में निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं - सांसद श्री शंकर लालवानी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सक्रिय वृद्धावस्था, स्वस्थ भारत की पहचान” के संदेश का किया उल्लेख सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल इंदौर में निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं – सांसद श्री शंकर लालवानी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सक्रिय वृद्धावस्था, स्वस्थ भारत की पहचान” के संदेश का किया उल्लेख
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी शामिल हुए और वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सक्रिय वृद्धावस्था, स्वस्थ भारत की पहचान” के संदेश का उल्लेख करते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और जीवन की सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठजनों की सेवा, उनके स्वास्थ्य की चिंता और उन्हें सम्मानपूर्ण एवं सक्रिय जीवन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
शिविर में वरिष्ठजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के साथ नेत्र रोग जाँच, मेडिसिन विभाग जाँच, हड्डी रोग परीक्षण, फिजियोथेरेपी, पुनर्वास तथा आवश्यकता अनुसार गृह-आधारित देखभाल, आवश्यक दवाई जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी एवं सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
वृद्धजन शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हेल्थ संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने हेतु हेल्थ डायरी भी प्रदान की गई।
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और संवेदना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठजनों के स्वस्थ, सम्मानपूर्ण और सक्रिय जीवन के लिए किए जाने वाले प्रयास सच्ची सेवा का उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज का यह स्वास्थ्य शिविर इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshस्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट 1 घंटा पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 1 घंटा पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 1 घंटा पहले
Newsइंदौर में साढ़े चार साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप छह घंटे में सकुशल बरामद 5 घंटे पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 6 घंटे पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 6 घंटे पहले
Newsइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडर 17 घंटे पहले
Newsभूमाफिया से परेशान पुलिस अधिकारी ने लगाई कलेक्टर से गुहार शिवम वर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देश 23 घंटे पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshपुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 2 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध बड़ी सफलता 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव श्री बर्णवाल से मिलीं बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. शर्मा 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshनई कृषि तकनीक करेगी किसानों को लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshनर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में सीएसआर का नया रोडमैप, जरूरत के मुताबिक होगा निवेश, परिणाम पर रहेगी नजर : मंत्री सुश्री भूरिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय एसआरजी उन्मुखीकरण शुरू 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने की पुलिस महानिदेशक से भेंट 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभ 3 दिन पहले
India Newsएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत 4 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 4 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 5 दिन पहले
MadhyaPradeshगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे 5 दिन पहले



