एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास
महिला ट्रैप व्यक्तिगत के बाद मिक्स्ड टीम में भी स्वर्ण, नीरू ने जीता तीसरा पदक [[TNIMG0]] एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी नीरू ढांडा ने एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है।
महिला ट्रैप व्यक्तिगत के बाद मिक्स्ड टीम में भी स्वर्ण, नीरू ने जीता तीसरा पदक
एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी नीरू ढांडा ने एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। 30 सितंबर को ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में नीरू ढांडा और क्यानन चेनाई की भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में अपना तीसरा पदक और दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है।
नीरू ने इससे पहले महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वहीं महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में उन्होंने मनीषा कीर और आशिमा अहलावत के साथ भारत को रजत पदक दिलाया था। अब मिक्स्ड टीम में स्वर्ण जीतकर उन्होंने एशियन गेम्स में अपने पदकों की संख्या तीन कर ली है।
मिक्स्ड टीम में नीरू-क्यानन की जोड़ी का गोल्डन निशाना
ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में नीरू ढांडा और क्यानन चेनाई की भारतीय जोड़ी ने शानदार निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्वर्ण के साथ नीरू के एशियन गेम्स 2026 अभियान में अब दो स्वर्ण और एक रजत पदक हो गए हैं।
महिला ट्रैप व्यक्तिगत में भी जीता था ऐतिहासिक स्वर्ण
29 सितंबर को नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में 30 में से 28 सटीक निशाने लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। उनके प्रदर्शन ने नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया। वह एशियन गेम्स में महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।
इसी दिन महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी नीरू ने भारत को रजत पदक दिलाया था। नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत की भारतीय टीम ने 328 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। टीम की ओर से नीरू ने 118, आशिमा ने 106 और मनीषा ने 104 अंक अर्जित किए।
मध्यप्रदेश के खाते में अब 8 पदक
नीरू ढांडा के मिक्स्ड टीम स्वर्ण के साथ एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के पदकों की संख्या 8 हो गई है। प्रदेश ने अब तक 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है।
स्वर्ण पदक
-
क्रांति गौड़ — क्रिकेट
-
नीरू ढांडा — शूटिंग, शॉटगन ट्रैप महिला व्यक्तिगत
-
नीरू ढांडा — शूटिंग, शॉटगन ट्रैप मिक्स्ड टीम
रजत पदक
-
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर — शूटिंग, 50m Rifle 3P टीम
-
आशी चौकसे — शूटिंग, 50m Rifle 3P महिला टीम
-
नीरू ढांडा — शूटिंग, शॉटगन ट्रैप महिला टीम
-
मनीषा कीर — शूटिंग, शॉटगन ट्रैप महिला टीम
कांस्य पदक
-
जय मीणा — सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल
नीरू के नाम तीन पदक, दो स्वर्ण
एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का प्रदर्शन मध्यप्रदेश के लिए खास उपलब्धि बन गया है। उन्होंने महिला ट्रैप व्यक्तिगत में स्वर्ण, महिला ट्रैप टीम में रजत और अब ट्रैप मिक्स्ड टीम में स्वर्ण पदक जीतकर तीन पदक अपने नाम किए हैं। इनमें दो स्वर्ण पदक शामिल हैं।
मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
नीरू ढांडा और मनीषा कीर का प्रदर्शन मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा को भी सामने लाता है। भोपाल स्थित अकादमी में खिलाड़ियों को शॉटगन सहित शूटिंग की आधुनिक सुविधाओं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नीरू ढांडा को एशियन गेम्स में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरू ने अपने शानदार प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने नीरू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध बड़ी सफलता 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshनर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार 21 घंटे पहले
India Newsएशियन गेम्स में देव कुमार मीना का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5.50 मीटर की छलांग से बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश की हर विधानसभा में विकसित होंगे सर्वसुविधायुक्त सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मंत्री श्री सारंग 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का गोल्डन निशाना, भारत के लिए रचा इतिहास 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसतपुड़ा की यूनिट-11 ने लगातार 150 दिन बिजली उत्पादन का बनाया कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि 2 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshपुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 2 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव श्री बर्णवाल से मिलीं बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. शर्मा 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshनई कृषि तकनीक करेगी किसानों को लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में सीएसआर का नया रोडमैप, जरूरत के मुताबिक होगा निवेश, परिणाम पर रहेगी नजर : मंत्री सुश्री भूरिया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको की टीम ने प्रतिकूल मौसम में बहाल की ग्वालियर-औरैया इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइन 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा प्रदेशवासियों का सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 5 दिन पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 5 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 5 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 5 दिन पहले