यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इंदौर में प्रदर्शन रीगल चौराहे से निकाली रैली
इंदौर में आज स्वर्ण सेना के बैनर तले यूजीसी कानून को लेकर आज इंदौर के रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया गया और रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया।
इंदौर में आज स्वर्ण सेना के बैनर तले यूजीसी कानून को लेकर आज इंदौर के रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया गया और रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया।
प्रोमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 नियमों के कारण देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध के नए नियमों में एससी और एसटी के साथ-साथ ओबीसी वर्ग को भी जातिगत भेदभाव की परिभाषा में जोड़ा गया है, लेकिन सामान्य वर्ग को इस सुरक्षा दायरे से बाहर रखा गया है।
करनी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि एससी एसटी एक्ट एट्रोसिटी एक्ट सहित यूजीसी एक्ट रोलबैक को लेकर उन्होंने कहा कि समस्त आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए।
वही देश भर में इस एक्ट को लेकर आंदोलन किया जा रहे हैं स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने बताया कि सामान्य वर्ग के छात्रों का तर्क है कि झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतें दर्ज करने पर सजा या जुर्माने के प्रावधानों को हटा दिया गया है, जिससे कानून के दुरुपयोग का डर बढ़ गया है। निष्पक्षता पर सवाल पर भी उन्होंने बात की उन्होंने कहा कि सुनवाई करने वाली समितियों और नियमों की स्पष्टता को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों में असंतोष है कि इससे परिसरों में तनाव और भेदभाव की स्थिति बन सकती है।
बढ़ते विवाद और याचिकाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन नए नियमों पर रोक लगा दी है, क्योंकि अदालत ने इन्हें प्रथम दृष्टया अस्पष्ट पाया था स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने कहा कि नवंबर में दिल्ली में इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसमें लाखों की संख्या में स्वर्ण और अन्य समाजों के लोग पहुंच का प्रधानमंत्री की इस्तीफे की मांग करेंगे उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हम लोगों को तीसरा विकल्प खोजना होगा।
इस कार्यक्रम में परशुराम सेना से अनूप शुक्ला काली सी से अंकित तिवारी करणी सेना से धर्मेंद्र सिंह स्पाकस से हीरालाल त्रिवेदी एवं अन्य समाज से लोग मौजूद रहे।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट सुरक्षा के कड़े इंतजाम 13 घंटे पहले
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि 14 घंटे पहले
Newsइंदौर में 5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी का खुलासा तुकुगंज पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार 19 घंटे पहले
Newsइंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी 1 दिन पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच ने 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में एक और आरोपी राहुल राठौड़ को किया गिरफ्तार 1 दिन पहले
Newsइंदौर प्रेस क्लब में महाआरती का आयोजन कलेक्टर शिवम वर्मा रहे मुख्य अतिथि 1 दिन पहले
Newsइंदौर के सांवेर में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में भीषण आग माल जलकर खाक 2 दिन पहले