देश की बात, आपके शहर से
प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश 12 बार पढ़ी गई

प्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत 3 और 4 अक्टूबर को गावों और शहरों में लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्पन्न गतिविधियों की जानकारी लेकर आगामी कार्यक्रमों के संबंध में दिए निर्देश [[TNIMG0]] मुख्यमंत्री डॉ.

Abhishek Raghuvanshi30 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
The current image has no alternative text. The file name is: L-Bhopal290926100824-scaled.webp

प्रदेश में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत 3 और 4 अक्टूबर को गावों और शहरों में लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्पन्न गतिविधियों की जानकारी लेकर आगामी कार्यक्रमों के संबंध में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारंभ एक माह के सेवा संकल्प अभियान:2026 की गतिविधियों को अच्छी सफलता मिल रही है। अभियान में गत 12 दिवस अनेक अभिनव कार्य सम्पन्न हुए हैं। अभियान के शेष दिनों में ऐसे ही रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे जन-जन को जोड़ने का कार्य होगा। जनकल्याण की दिशा में जहां मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं वहीं सेवा संकल्प अभियान 2026 ने नागरिकों में उत्साह का संचार किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मंत्रालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत हुई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को अभियान की गतिविधियां जारी रखने के निर्देश दिए। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मंत्रीगण श्री प्रह्लाद पटेल, श्री विजय शाह, श्री विश्वास सारंग, श्री नागर सिंह चौहान, श्री उदय प्रताप सिंह, सुश्री निर्मला भूरिया, श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और मुख्यसचिव श्री अशोक बर्णवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अन्य मंत्रीगण वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रारंभ हुए एक माह अवधि के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों से नागरिकों को जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान के कार्यो की जानकारी प्राप्त की और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। मंत्री गण और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित हुए। अनेक मंत्री और जिला स्तर के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।

सेवा सेतु अभियान होगा 3 और 4 अक्टूबर को

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 3 और 4 अक्टूबर को सेवा सेतु अभियान आयोजित किया गया। अभियान में 3 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्र और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित होंगे, जिनके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस अभियान में 3 अक्टूबर को साप्ताहिक जन विश्वास अभियान को भी जोड़ा जाएगा।

सेवा के रंग- राष्ट्र के संग (भारत मंडल)

प्रदेश के 6 जिलों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ और आलीराजपुर में निर्धारित थीम पर मानव रंगोली की परिकल्पना की गई है। इसके साथ ही सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत विद्यार्थी, उद्यमी, शिक्षक, अधिकारी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। कुल 16 फोकस सेक्टर चिन्हित किए गए हैं। सेवा ज्योति कलश यात्रा 7 अक्टूबर को निकाली जाएगी, जिसके राज्य नोडल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग और राज्य प्रभारी अधिकारी श्री संजीव सिंह होंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इन यात्राओं में हितलाभ वितरण के साथ विकसित भारत और सेवा के संकल्प से जुड़े आयोजन होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी 7 अक्टूबर को वर्चुअल संबोधन देंगे।

आशीर्वाद का दीया गतिविधि से हुए शानदार शुरूआत

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को अभियान प्रारंभ हुआ, जिसके अंतर्गत प्रदेश में 3 करोड़ 87 लाख 80 हजार 463 दीयें जलाए गए। इसमें कुल 2 करोड़ 64 लाख 85 हजार 60 नागरिकों ने सहभागिता की। उज्जैन में दीपक जलाने का

विश्व कीर्तिमान बनाया गया। उज्जैन में 33 लाख 27 हजार 125 दिए जलाये गए। इस गतिविधि के लिए नोडल मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्य प्रभारी अधिकारी श्री संजय दुबे थे। जनसम्पर्क सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग ने दायित्व संभाला।

मेरे सपनों का भारत- भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता

19 सितम्बर से 26 सितम्बर के बीच प्रदेश में 27 लाख 28 हजार 668 प्रतिभागियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में और 12 लाख 37 हजार 810 प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। नोडल मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और प्रभारी सचिव श्री संजय गोयल ने इस गतिविधि का दायित्व वहन किया।

नमो सेवा

प्रदेश में 19 सितम्बर से प्रारंभ नमो सेवा गतिविधि के अंतर्गत 5 अक्टूबर तक सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ टोलियां बनाकर प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। अब तक 3033 कार्यक्रम हुए हैं जिनमें 5208 कलाकारों ने हिस्सा लिया है। इस गतिविधि के नोडल मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी और राज्य प्रभारी अधिकारी अपर मुख्य सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला हैं। संबंधित जिला प्रशासन के साथ जनसम्पर्क विभाग द्वारा दायित्व निभाया जा रहा है।

आंगन मिलन सेवा

प्रदेश में आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत 26 सितम्बर से गतिविधियां प्रारंभ हुई हैं, जो 5 अक्टूबर तक चलना हैं। आंगनवाड़ियों में 24 लाख 28 हजार 116 महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में भागीदारी की है। कुल 1 लाख 35 हजार 110 बहनों का सम्मान भी किया गया। प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया और राज्य प्रभारी अधिकारी श्रीमती जीवी रश्मि हैं1

सेवा की कहानी

प्रदेश में कुल 5 लाख 25 हजार 54 प्रेरक कहानियां प्राप्त हुई हैं। सेवा की कहानी प्रकल्प में राज्य नोडल मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और राज्य प्रभारी अधिकारी जनसम्पर्क आयुक्त और परिवहन सचिव श्री मनीष सिंह हैं। सेवा की कहानी के अंतर्गत 17 सितम्बर से प्रारंभ गतिविधियां 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह की अवधि में संचालित की जा रही हैं।

वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा

इस गतिविधि की शुरूआत 17 सितम्बर से हुई है। अब तक 1706 नगरों और कस्बों में 6 लाख 48 हजार 520 नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम सम्पन्न हुए हैं। मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल नोडल मंत्री हैं। सचिव श्री टी इलैया राज राज्य प्रभारी अधिकारी हैं। यह गतिविधियां 7 अक्टूबर तक चलना है।

सेवा मेरा योगदान

प्रदेश में 10 गतिविधियों पर केंद्रित सेवा मेरा योगदान का संचालन 2 से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में सेवा कार्य होंगे। दिव्यांगजन कल्याण और विद्यार्थी कल्याण की गतिविधियां भी राज्य नोडल मंत्री श्री राकेश सिंह और राज्य प्रभारी अधिकारी श्री श्रीमन शुक्ल के पर्यवेक्षण में होंगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रदेश में एक माह (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर) की अवधि में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अन्य राज्यों के प्रतिनिधि और इनफ्लूएंसर्स प्रदेश भ्रमण पर आ रहे हैं। राज्य नोडल मंत्री श्री इंदर सिंह परमार और राज्य प्रभारी अधिकारी सचिव श्री मनीष सिंह इन गतिविधियों का पर्यवेक्षण और निर्देशन कर रहे हैं।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में दीपदान और सड़क निर्माण का भूमि पूजनMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में दीपदान और सड़क निर्माण का भूमि पूजन 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजिस्ट्री योजना में 50 लाख मुफ्त पंजीकरण का लक्ष्य घोषितMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजिस्ट्री योजना में 50 लाख मुफ्त पंजीकरण का लक्ष्य घोषित 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोरMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणा 10 दिन पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण योजनाओं पर जोर दियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण योजनाओं पर जोर दिया 11 दिन पहले
हजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरूIndoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 1 दिन पहलेमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांगIndoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 1 दिन पहलेभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचमBhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 2 दिन पहलेदोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी: मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जानMadhyaPradeshदोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी: मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान 2 दिन पहले70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजितIndore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 2 दिन पहलेमध्य प्रदेश में नए DGP के चयन से पहले बड़ा घटनाक्रम, वरिष्ठ IPS जी. अखेतो सेमा ने जताई अनिच्छा!MadhyaPradeshमध्य प्रदेश में नए DGP के चयन से पहले बड़ा घटनाक्रम, वरिष्ठ IPS जी. अखेतो सेमा ने जताई अनिच्छा! 2 दिन पहलेअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केसMadhyaPradeshअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस 2 दिन पहलेइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभIndoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 3 दिन पहले
धार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्तMadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 9 दिन पहले80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तारMadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 10 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 10 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 10 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 10 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 10 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 10 दिन पहले
↑