देश की बात, आपके शहर से
अनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

अनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026

शुक्रवार की रात निकलेंगी झिलमिलाती नयनाभिराम झांकियां सभी तैयारियां पूरी : कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर आज 25 एवं 26 सितम्बर की दरमियानी रात को शहर के विभिन्न मार्गों से झिलमिलाती नयनाभिराम झांकियां निकलेंगी।

Abhishek Raghuvanshi24 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शुक्रवार की रात निकलेंगी झिलमिलाती नयनाभिराम झांकियां

सभी तैयारियां पूरी : कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर आज 25 एवं 26 सितम्बर की दरमियानी रात को शहर के विभिन्न मार्गों से झिलमिलाती नयनाभिराम झांकियां निकलेंगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक और अन्य जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस वर्ष भी खजराना गणेश मंदिर, इंदौर विकास प्राधिकरण, होप टेक्सटाईल (भण्डारी) मिल, नगर निगम, कल्याण मिल, स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी और मालवा मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल तथा हुकमचंद मिल सहित अन्य संस्थाओं की झांकियां निकलेंगी। एक संस्थान की दो या तीन झांकियां रहेंगी जो आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ स्वचलित होंगी। झांकियों के साथ अखाड़े भी रहेंगे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि चल समारोह के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी की गयी है। जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी निगरानी के लिये वाच टावर बनाये गये हैं। इन वाच टावर्स पर चिकित्सकों को भी तैनात किया गया है। साथ ही प्रमुख स्थानों पर मय चिकित्सक के एम्बूलेंस भी तैनात की गयी हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जायेगी। चल समारोह में शराब पीकर आने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए पुलिस द्वारा ब्रीथ एनेलाइजर के माध्यम से जाँच की जायेगी।
झांकियों का क्रम
1.खजराना गणेश मंदिर, 2. श्री शास्त्री कार्नर नवयुक मण्डल छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज, 3. इंदौर विकास प्राधिकरण, 4. नगर निगम, 5. होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल), 6. कल्याण मिल, 7. मालवा मिल, 8. हुकुचंद मिल, 9. स्वदेशी मिल, 10. राजकुमार मिल, 11. स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी।
झांकी मार्ग
अनन्त चतुर्दशी चल समारोह आज 25 सितम्बर, शुक्रवार को शाम 6 बजे से शुरू होगा। उक्त चल समारोह मिल क्षेत्र और डीआरपी लाइन मैदान से प्रारंभ होकर श्रम शिविर, देवी अहिल्या मार्ग, एमजी रोड़, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, सीतला माता बाजार, गौराकुंड, खजूरी बाजार से राजवाड़ा होकर वापस अपने मिलों में पहुंचेगा।
झांकी व्यवस्था
निर्देश दिए गए है कि झांकियां निर्धारित समय से प्रारंभ हो। सभी को समय का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी रहेगी कि निर्धारित समय पर झांकियां मिल प्रागंण से बाहर निकलें। वे झांकियों की गाड़ी के टायर-ट्यूब, उनमें लगी विद्युत व्यवस्था तथा उनके लिए जनरेटर आदि को देखेंगे। झांकियों के साथ प्राथमिक चिकित्सा का सामान एवं डाक्टर की व्यवस्था सिविल सर्जन करेंगे। निर्धारित समय पर नहीं निकलने वाली झाँकी को चल समारोह में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। यदि किसी झांकी की विद्युत व्यवस्था या किसी अन्य अवरोध के कारण आगे बढ़ने में कठिनाई होती है तो वह अपनी झांकी एवं अखाड़े को एक तरफ रोककर पीछे से आने वाली झांकी को आगे निकलने देगी।
स्वागत मंच
नवीन स्वागत मंचों की अनुमति नहीं दी गई है। केवल उन्ही मंचों को अनुमति दी गई है जो परम्परागत रूप से लगाये जाते रहे हैं। स्वागत मंचों की अनुमति नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में परम्परागत लगाये जाने वाले मंचों को ही परीक्षण उपरांत दी गई है। एक स्वागत मंच पर दो से अधिक स्पीकर लगाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
अखाड़ों की व्यवस्था
अखाड़ों के उस्तादों से कहा गया है कि वे झांकी निकलने के पूर्व अर्थात् शाम 5 बजे तक अपने-अपने निर्धारित स्थल पर पहुँच जाएं। अखाड़ों में शराब आदि नशा करके चलना प्रतिबंधित है। साथ ही तेज धारदार संघातिक हथियार लेकर चलना भी प्रतिबंधित है। मिट्टी के तेल को मुंह में भरकर आग उड़ाना एवं अन्य खतरनाक किस्म के करतब भी प्रतिबंधित है। अखाड़ों के व्यक्तियों द्वारा दण्डाधिकारी का आदेश नहीं मानने पर उसे तुरंत जुलूस से अलग कर बाद में उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। अखाड़ों में धारदार एवं संघातिक किस्म के हथियार को लेकर चलना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। अखाड़ों के उस्तादों को प्रतीक के रूप में मात्र एक तलवार म्यान में रखकर चलने की अनुमति रहेगी। प्रत्येक अखाड़े के सदस्य स्वागत मंच पर एक मिनिट तथा निर्णायक मंच पर तीन मिनिट तक करतब दिखायेंगे। यदि झांकियों के बीच में गैप हो तो ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा अखाड़ों को आगे बढ़ाने संबंधी दिये गये निर्देशों का अखाड़ों द्वारा पालन किया जायेगा। प्रत्येक अखाड़े के सदस्यों की ड्रेस (वेशभूषा) एक जैसी रहेगी तथा अखाड़े की ओर से प्रत्येक सदस्य को बैजेस दिए जायेंगे।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहले
इंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहले
↑