Indore
अनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठक
अनंत चतुर्दशी चल समारोह में समय की पाबंदी और अनुशासन पर रहेगा विशेष जोर झांकियों में दो से अधिक स्पीकर या डीजे लगाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई, डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाण-पत्र के साथ मिलेगी नगद पुरस्कार राशि अनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
