इंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
एमटीएच अस्पताल में पदस्थ पीजी प्रथम वर्ष की डॉक्टर ने इंसुलिन का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। डॉक्टर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एमटीएच अस्पताल में पदस्थ पीजी प्रथम वर्ष की डॉक्टर ने इंसुलिन का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। डॉक्टर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसने अस्पताल के कुछ सीनियर डॉक्टरों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सागर के गोपालगंज निवासी सिम्मी यादव एमबीबीएस के बाद पीजी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। फिलहाल उसकी ड्यूटी एमटीएच अस्पताल के गायनिक विभाग में है। वह एमजीएम के गर्ल्स हास्टल में अपनी मां रेखा यादव के साथ रहती है। शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए निकलने से पहले उसने होस्टल के कमरे में इंसुलिन का ओवरडोज ले लिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर, मेडिकल छात्रों और हास्टल प्रबंधन ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पांचवीं मंजिल स्थित वार्ड नंबर 27 में उसका उपचार चल रहा है।
पहले 36 घंटे की ड्यूटी का आरोप
पुलिस को दिए बयान में सिम्मी ने आरोप लगाया कि एमटीएच में शुरुआत में उससे लगातार 36 घंटे तक ड्यूटी कराई गई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। आपत्ति लेने के बाद ड्यूटी 12 घंटे कर दी गई, लेकिन उसके अनुसार इसके बाद भी उसे अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जाता रहा।
कुछ लोग एक गुट बनाकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे
सिम्मी ने आरोप लगाया कि डॉ. यशस्वी, डॉ. निकिता गुरबानी, डॉ. श्वेता और राजवीर सहित कुछ लोग एक गुट बनाकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसका दावा है कि उसे एमवाय अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. निकिता ने पत्र लिखकर अन्य लोगों से सामूहिक हस्ताक्षर करवाना शुरू कर दिया था। इसकी डॉ. सिम्मी द्वारा अस्पताल प्रभारी अनुपमा दवे को मौखिक शिकायत भी की थी।
पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।
डॉ. अनुपमा के मुताबिक सिम्मी को दो बार समझाइश दी गई थी। उससे आश्वस्त किया था कि दोबारा परेशान करने पर वह तुरंत सूचित करें। लेकिन इस बार उसने कोई शिकायत ही नहीं की।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहले