महाराष्ट्र से तमिलनाडु पैदल आ रहा था शख्स, बीच रास्ते में तोड़ दिया दम
लॉकडाउन के बीच अभी भी लोग हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों की ओर आ रहे हैं. सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बहुत से लोग अभी भी हजारों किलोमीटर का सफर तय करके अपने घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.
लॉकडाउन के बीच अभी भी लोग हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों की ओर आ रहे हैं.
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बहुत से लोग अभी भी हजारों किलोमीटर का सफर तय करके अपने घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. हालात ये हैं कि कई लोगों के लिए ये सफर अब मौत का कारण बनने लगा है.
तमिलनाडु के नामक्कल के रहने वाला लोगेश बालासुब्रमनी लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार को सिकंदराबाद पहुंचा था, जहां उसने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि लोगेश यहां मौजूद एक शेल्टर होम में बैठा था, तभी वह गिर पड़ा. इसके बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. लोगेश के शव को गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
लोकेश के साथ पैदल सफर कर रहे दिनेश ने बताया, हम सभी बहुत थक गए थे. हमारे पैरों में जान ही नहीं बची थी, लेकिन हम सभी अपने घर जाना चाहते थे. हम सफर के दौरान जब थक जाते हैं तो आराम कर लेते हैं. ट्रक ड्राइवरों ने भी हमारी काफी मदद की है और हमें कुछ दूर तक लिफ्ट दी. हम जब यहां आए तो सबने सोचा कि यहीं पर कुछ देर आराम किया जाए. लोकेश एक जगह पर बैठा था और अचानक गिर गया.
लोकेश के मौत से पूरा समूह सदमे मेंलोकेश की मौत में जहां उसके ग्रुप के लोगों को सदमे में डाल दिया है. वहीं अब वह आगे का सफर तय करने में डर रहे हैं. ग्रुप में शामिल अयूब का कहना है कि लोकेश की सेहत बिल्कुल ठीक थी. सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के कारण हम सभी थक गए थे, वह हमारे सामने मर गया. हम बस घर जाना चाहते हैं. हम कितने दिनों तक ऐसे ही रहें? कृपया हमारे लिए एक वाहन की व्यवस्था करें.
एंबुलेंस से घर भेजा गया शव
देशभर में लॉकडाउन की वजह से पहले कहा गया था कि लोकेश को दोस्त उसका अंतिम संस्कार वहीं करेगा लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं के दखल के बाद लोकेश के शव को उसके घर पर भेजने की तैयारी की गई. पुलिस ने एंबुलेंस से शव को लोकेश के घर पर भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- सावधान! सांस लेने और बातचीत के जरिए भी फैल सकता है कोरोना वायरस
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इस देश ने लागू किया महिला और पुरुष का ऑड-ईवन नियम
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 8:04 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 4 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 5 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 6 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 11 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 12 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 12 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 14 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले