देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
कोरोना ने अमेरिका में तोड़ा मौत का रिकॉर्ड, 24 घंटे में गई 1480 लोगों की जान
देश 0 बार पढ़ी गई

कोरोना ने अमेरिका में तोड़ा मौत का रिकॉर्ड, 24 घंटे में गई 1480 लोगों की जान

अमेरिका में 7 हज़ार से ज्यादा मौत ताजा आकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 7 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अकेले न्यूयॉर्क में करीब 3000 लोगों की मौत हुई है. वॉशिंगटन.

Abhishek Raghuvanshi4 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका में 7 हज़ार से ज्यादा मौत

तस्वीरों में खबर2 फोटो
कोरोना वायरस ने अमेरिका में तोड़ा मौत का रिकॉर्ड, 24 घंटे में गई 1480 लोगों की जान

ताजा आकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 7 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अकेले न्यूयॉर्क में करीब 3000 लोगों की मौत हुई है.

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस (Coronavirus) से अमेरिका में तबाही मची हुई है. हर दिन सैकड़ों लोगों की जान जा रही है. यहां पिछले 24 घंटों में कुल 1480 लोगों की मौत हो गई. जॉन्स हॉपकिन्स यूनीवर्सिटी ट्रैकर के मुताबिक, गुरुवार से लेकर शुक्रवार का दिन अमेरिका (America) के लिए बेहद खराब रहा और यहां 1480 लोगों की मौत हो गई. ये एक रिकॉर्ड है. कोरोना वायरस से अब तक दुनिया के किसी देश में 24 घंटे के अंदर इतनी ज्यादा लोगों की मौत नहीं हुई थी.

7 हज़ार से ज्यादा मौत
ताजा आकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोविड 19 (Covid-19) संक्रमण से अब तक 7406 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले न्यूयॉर्क में करीब 3000 लोगों की मौत हुई और हर घंटे ये आंकड़ा बेहद तेज़ी से बढ़ रहा है. इतना ही नहीं यहां एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है, जबकि पूरे अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या ढाई लाख को पार कर गई है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने अमेरिका के अन्य गवर्नरों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें.

ट्रंप नहीं पहनेंगे मास्कइस बीच अमेरिकी में हर किसी को मास्क पहनने की मेडिकल एडवाइजरी जारी की गई है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो मास्क नहीं पहनेंगे. इससे पहले रिसर्च में कहा गया था कि सिर्फ कोरोना मरीज की देखभाल करने वाले लोगों को मास्क की जरूरत है. लेकिन अब नए रिसर्च में पता चला है कि ये बेहद खतरनाक है और ऐसे में हर किसी को मास्क पहनना चाहिए. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल वो नई एडवाइजरी को नहीं मानेंगे.

2 लाख लोगों की हो सकती है मौत
इस वक्त अमेरिका में लगातार बढ़ते मौत के आंकड़ों की वजह से खुद अमेरिकी प्रशासन ने कोरोना महामारी से तकरीबन 2 लाख लोगों के मरने की आशंका जताई है. दरअसल अमेरिका में कोरोनावायरस के संक्रमण का ट्रेंड बदलता दिखा है. शुरुआत में कोरोना वायरस को लेकर ये बात प्रचारित की गई थी कि वायरस का संक्रमण खासतौर से बुजुर्ग और उन मरीजों के लिए खतरनाक होता है जिनकी कोई मेडिकल हिस्ट्री होती है. लेकिन न्यूयॉर्क में अचानक ही युवाओं में संक्रमण के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें:

मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात CISF के 11 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

कोरोना वायरस: DRDO ने विकसित की सैनेटाइज करने की तकनीक, जानिए कैसे करेगी काम

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए अमेरिका से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 4, 2020, 8:44 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑