इंदौर के समीप जंगल में अतिक्रमण करने वालों ने वनकर्मियों पर तलवार और कुल्हाड़ी से किया हमला
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोग तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें दो जेसीबी मशीनों और एक सरकारी वाहन के कांच टूट गए। हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोग तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें दो जेसीबी मशीनों और एक सरकारी वाहन के कांच टूट गए। हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया।
विवाद में वनकर्मी घायल, खेती करने की तैयारी में थे ग्रामीण, सिमरोल थाने में लिखित शिकायत
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोग तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों के पीछे दौड़ पड़े
इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें दो जेसीबी मशीनों और एक सरकारी वाहन के कांच टूट गए
इंदौर। चोरल रेंज में शनिवार को वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उस समय विवाद में बदल गई। जब वनभूमि पर कब्जा किए हुए लोगों ने वन अमले पर हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोग तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें दो जेसीबी मशीनों और एक सरकारी वाहन के कांच टूट गए। हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया।
चोरल रेंज के रसकुडिया वनक्षेत्र में गिनावल परिवार पिछले कुछ समय से वनभूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने इस दौरान जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई की। 10 हेक्टेयर वनभूमि पर कब्जा कर खेती करने की तैयारी थी।
मामले की जानकारी मिलते ही चोरल रेंजर सचिन वर्मा के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर दोपहर तीन बजे पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान वनभूमि पर बोई गई फसल को हटाया जा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पहले वनकर्मियों और ग्रामीणों के बीच बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।
जैसे ही जेसीबी मशीन से जमीन खोदने का काम शुरू हुआ। अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पत्थराव करने के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। कुछ ग्रामीण तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों को डराने और खदेड़ने लगे। वनकर्मियों के मुताबिक इस दौरान एक महिला भी हमला करने वालों में शामिल थी। वनकर्मी आनंद सिंह घायल हो गए। जबकि सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सीधे सिमरोल थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। सुरक्षा को देखते हुए इंदौर वनमंडल से अतिरिक्त स्टाफ भी बुलाया गया। रेंजर सचिन वर्मा ने बताया कि वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान यह हमला हुआ है।
पहले भी हुए हमले
2022 में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान ग्रामीण ने डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया है। तत्कालीन डिप्टी रेंजर राकेश जारवाल व एक वनकर्मी ने आशापुर वनक्षेत्र में ग्रामीण सुरेश को अतिक्रमण कर खेती करते पाया। ग्रामीण और डिप्टी रेंजर के बीच तीखी बहस हुई। इस बीच सुरेश की पत्नी भी वहां पहुंच गई और डिप्टी रेंजर का डंडा छीनने लगी। इस दौरान ग्रामीण ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
2021 में रसकुडिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने विरोध किया। उस दौरान भी ग्रामीणों ने हमला किया था। यह विवाद वनकर्मियों और ग्रामीण के बीच दो से तीन दिन विवाद चलता रहा। वनकर्मी भी इतने डरे हुए थे कि स्टाफ क्वार्टर पर रात में नहीं रुकते थे, क्योंकि रात में पत्थराव होता था। इंदौर वनमंडल से भी स्टाफ को भेजा गया था।
2021 में उमठ के जंगलों में मंदिर की आड़ में अतिक्रमण किया गया। वन विभाग की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने चोरल रेंज का घेराव किया था।
2022 में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण पर पेड़ जलाने का आरोप लगा। इस दौरान ग्रामीण की पिटाई की गई। विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने टीम पर हमला भी किया था। पूरे मामले में राजनीतिक दवाब के चलते रेंजर और स्टाफ पर कार्रवाई की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले