देश की बात, आपके शहर से
मीडियाकर्मियों के प्रतिभावान बच्चों का इंदौर प्रेस क्लब में हुआ सम्मान
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

मीडियाकर्मियों के प्रतिभावान बच्चों का इंदौर प्रेस क्लब में हुआ सम्मान

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में रूकना नहीं हमेशा अपना संघर्ष जारी रखे। इस बार जो बच्चे सफलता के आसपास पहुंचे हैं वे भी अपना प्रयास न छोड़े क्योंकि आपका संघर्ष ही एक दिन आपको सपलता दिलाएगा।

Abhishek Raghuvanshi20 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में रूकना नहीं हमेशा अपना संघर्ष जारी रखे। इस बार जो बच्चे सफलता के आसपास पहुंचे हैं वे भी अपना प्रयास न छोड़े क्योंकि आपका संघर्ष ही एक दिन आपको सपलता दिलाएगा। यह बात इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कही। वे रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि समाज में बच्चों को आगे लाने और बढ़ाने में उनके अभिभावकों का बहुत संघर्ष होता है। जीवन में सफलता पाने के साथ ही रोल मॉडल बने। किसी भी परिस्थिति में पीछे न हटे। इंदौर प्रेस क्लब के इस सालाना सम्मान समारोह में मीडिया परिवार के कक्षा 5वीं से 12वीं के छात्रों के साथ ही विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 100 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, वरिष्ठ शिक्षाविद एवं म.प्र. लोकसेवा आयोग की पूर्व सदस्य शोभा पेठनकर, शिक्षाविद श्रीद्धांत जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे।


संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि जीवन में सफलता कोई लक्ष्य नहीं है यह एक निरंतर जारी रहने वाली यात्रा है। इसलिए सफलता की यात्रा हमेशा जारी रखें। उन्होंने पत्रकार जीवन के बारे में बच्चों से कहा कि आप जिस पत्रकार परिवार से आते हैं वो बड़ा कठिन है। इसलिए अपने अभिभावकों के संषर्ष याद रखिएं। जीवन में सफलता पाने का समय निश्चित है लेकिन आज के दौर में परीक्षा बहुत है इसलिए हमेशा तैयार रहें।
शिक्षाविद शोभा पेठनकर जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार से बच्चों को संस्कार मिलते है, लेकिन अच्छी शिक्षा मनुष्य का निर्माण करती है, समाज को आगे बढ़ाती है। जीवन में अपना लक्ष्य तय रखने के साथ ही उसे पाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे।
शिक्षाविद श्रीद्धांत जोशी ने अपना उद्बोधन शुरू करने से पहले बच्चों से जीवन में क्या बनना चाहते हैं ऐसे 5 सवाल किए। उनका पांचवां सवाल था कि जीवन में अच्छा इंसान किसे बनने है तो सभागृह में उपस्थित सभी ने हाथ उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि समाज में एक अच्छा इंसान ही सबकुछ बन सकता है। विद्यार्थी जीवन में आलस सबसे बड़ा दुश्मन होता है। किसी को मोटिवेट करना मतलब उसे उसकी शक्तियों को याद दिलाना होता है।
आरंभ में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि बच्चों आपके माता-पिता ने आपको लेकर बहुत सपने देख रखे हैं। इन्हें पूरा करना अब आपका दायित्व है। वे जो सुविधा आपको उपलब्ध करवा रहे हैं, वह आज के समय में कोई आसान नहीं है। आपका दायित्व है कि आप अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें। यह दौर प्रतिस्पर्धा का है। प्रतिस्पर्धा में बने रहने और विजयी होकर निकलने के लिए यह जरूरी है कि आप अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करें। यह ज्ञान आपको अपने टीचर्स, पेरेंट्स व सहपाठियों से ही मिल सकता है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

ड्रा के माध्यम से चुने गए 5 लकी विजेता…
बीते 15 वर्ष से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में इस बार एक नया प्रयास शुरू किया गया। सम्मानित हुए मेधावी विद्यार्थियों का एक लकी ड्रा प्रोग्राम भी हुआ। सभी बच्चों के नाम की पर्ची बनाकर बॉक्स में रखी गई, जिसे अतिथियों के हाथों से निकवाया गया। 5 बच्चे जिनके नाम पर्ची में आए उन्हें इंडेक्शन कूकर इनाम स्वरूप प्रदान किए गए।

जितने प्रतिशत अंक उतना डिस्काउंट…
सम्मान समारोह में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम के अनुरोध पर एक अनुकरणीय पहल श्रीद्धांत जोशी ने करते हुए घोषणा कि की आज जिन मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हुआ है, उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उनके परीक्षा में जितने प्रतिशत अंक आए हैं, उतने प्रतिशत डिस्कॉउंट कौटिल्य एकेडमी द्वारा दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने दिवंगत पत्रकार साथियों के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग देने की भी बात कही।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, नितिन जैन, अभिषेक रघुवंशी और लक्ष्मीकांत पंडित ने किया। इस अवसर पर सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और उनके परिजन मौजूद थे। अंत में आभार अभिषेक चेंडके ने माना।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑