
मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान नशे से दूरी, है जरूरी 2.0 से “काबिलियत को सलाम” कार्यक्रम को भी जोड़ा गया, ताकि समाज विशेषकर बच्चों को नशे के दुष्परिणामों को समझाया जा सके और इस बुराई से उन्हें बचाया जा सके। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और उनके अभिभावकों नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से 7 करोड़ लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का लक्ष्य है। वहीं उन्होंने शहर, प्रदेश के साथ देश को 2029 तक ड्रग फ्री बनाने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने नशा विरोधी अभियान से संबंधित एक प्रजेंटेशन दिया, जिसमें मुख्यमंत्री, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर के संदेश भी शामिल थे। अभियान से संबंधित केप और पेम्पलेट का वितरण भी कार्यक्रम में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, नितिन जैन, अभिषेक रघुवंशी और लक्ष्मीकांत पंडित ने किया। इस अवसर पर सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और उनके परिजन मौजूद थे।

