
इंदौर में नवलोकार्पित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल के नवीन भवन में आज सेवाएं प्रारंभ की गई। जिला अस्पताल में चरणबद्ध रूप में सेवाएं प्रदान की जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि आज जिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग की ओ.टी. का कल्चर जाँच हेतु भेजा गया। आज ओपीडी में 462 मरीजों का पंजीयन किया गया, 13 MRI की गई और 04 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला अस्पताल का लोकार्पण किया। ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट आते ही स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित ऑपरेशन अन्य रोगों से संबंधित ऑपरेशन प्रारंभ किए जाएंगे। भवन का स्त्रीरोग विंग पूर्णतः क्रियाशील होने पर स्त्री एवं प्रसूतिरोग के साथ शिशुरोग वार्ड में लगभग 75 से अधिक शैयाएं क्रियाशील होंगी। बताया गया कि हड्डी रोग, जनरल सर्जरी से संबंधित चिकित्सक एवं कर्मचारियों का अपने-अपने वार्डों में कार्यरत हैं।
