देश की बात, आपके शहर से
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे भारत टैक्स 2026 में निवेशकों से संवाद
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे भारत टैक्स 2026 में निवेशकों से संवाद

मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगी वैश्विक मंच पर नई पहचान उद्योग बैठकें, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस नई दिल्ली में 14 से 16 जुलाई तक होगा भारत टैक्स-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 से 16 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टैक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देंगे।

Abhishek Raghuvanshi14 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगी वैश्विक मंच पर नई पहचान

उद्योग बैठकें, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस

नई दिल्ली में 14 से 16 जुलाई तक होगा भारत टैक्स-2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 से 16 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टैक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देंगे। एकल उद्योग बैठकों, राउंड टेबल चर्चा, समझौता ज्ञापनों और निवेशक संवाद के माध्यम से राज्य में टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र में नया निवेश आकर्षित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। भारत टेक्ट-2026 में मध्यप्रदेश का विशेष पेवेलियन राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, कौशल विकास, पीएम मित्र पार्क तथा टेक्सटाइल क्षेत्र की संपूर्ण औद्योगिक श्रृंखला को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की देश-विदेश की प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट कंपनियों के साथ प्रस्तावित एकल बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता विस्तार, निर्यात वृद्धि, रोजगार सृजन तथा तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस अवसर पर केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित रहेंगे। निवेश संवर्धन, कौशल विकास, निर्यात प्रोत्साहन और औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा जनवरी 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारी और निवेश के प्रति अपनी रुचि भी व्यक्त किए जाने की संभावना है।
भारत टेक्स-2026 में विशेष राउंड टेबल बैठक भी मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहेगी, जिसमें टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग से जुड़े 100 से अधिक उद्योगपति, निवेशक और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
बैठक में निर्यात संवर्धन, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता, सतत विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, कौशल विकास और निवेश से जुड़े विषयों पर उद्योग जगत के सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर राज्य में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार और निवेश को नई गति देने की दिशा में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की उन विशेषताओं को भी रेखांकित करेंगे, जिसने राज्य को देश के अग्रणी टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में शामिल किया है। राज्य में कपास उत्पादन से लेकर स्पिनिंग, वीविंग, निटिंग, डाइंग, फिनिशिंग और गारमेंट निर्माण तक संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन उपलब्ध है। देश के सबसे बड़े ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान, ‘फार्म टू फैशन’ की अवधारणा पर विकसित हो रहा टेक्सटाइल इको सिस्टम तथा धार जिले में लगभग 2,158 एकड़ में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क वैश्विक निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र के लिए उपलब्ध पूंजी निवेश प्रोत्साहन, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क प्रतिपूर्ति, भूमि संबंधी रियायतों और अन्य औद्योगिक सुविधाओं की जानकारी भी निवेशकों को दी जाएगी।
भारत टेक्स-2026 के माध्यम से मध्यप्रदेश का प्रयास टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश, अधिक रोजगार, निर्यात विस्तार और दीर्घकालीन औद्योगिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को जनवरी-2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागी बनने का आमंत्रण देंगे और मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान करेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑