भोपाल को मिलेगी अत्याधुनिक ‘अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा’ की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत करेंगे लोकार्पण आधुनिक तकनीक के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान का मिलेगा अनुभवात्मक ज्ञान विद्यार्थियों, युवाओं एवं विज्ञान प्रेमियों के लिए बनेगी आकर्षण का प्रमुख केंद्र भोपाल के आंचलिक विज्ञान केन्द्र में विकसित अत्याधुनिक ‘अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा’ का लोकार्पण मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को सायं 5:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत करेंगे लोकार्पण
आधुनिक तकनीक के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान का मिलेगा अनुभवात्मक ज्ञान
विद्यार्थियों, युवाओं एवं विज्ञान प्रेमियों के लिए बनेगी आकर्षण का प्रमुख केंद्र
भोपाल के आंचलिक विज्ञान केन्द्र में विकसित अत्याधुनिक ‘अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा’ का लोकार्पण मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को सायं 5:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद्, जिला प्रशासन भोपाल तथा विभिन्न वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) की इकाई आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक दीर्घा विज्ञान के लोकप्रियकरण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार तथा अनुभवात्मक विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका विकास नेहरू साइंस सेंटर, मुंबई के तकनीकी मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन भोपाल के सहयोग से किया गया है।
दीर्घा में आधुनिक डिजिटल तकनीकों, इंटरैक्टिव प्रदर्शों एवं वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आगंतुकों को ब्रह्माण्ड, आधुनिक ब्रह्माण्ड विज्ञान, मानव अंतरिक्ष अन्वेषण तथा भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा से परिचित कराया जाएगा। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा के नासदीय सूक्त और शून्य की अवधारणा से लेकर आर्यभट्ट, चंद्रयान-1, मंगलयान, चंद्रयान-3 और गगनयान जैसे भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों की उपलब्धियों को आकर्षक एवं वैज्ञानिक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
दीर्घा में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का अनुभव, स्पेस वॉक, स्पेस फ्लाइट सिम्युलेटर, चंद्र एवं मंगल ग्रह की त्रि-आयामी सतहों का अवलोकन, रॉकेट विज्ञान, कक्षीय यांत्रिकी सहित अनेक सहभागितापूर्ण प्रदर्श विकसित किए गए हैं, जो आगंतुकों को अंतरिक्ष विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से समझने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करेंगे।
यह अत्याधुनिक दीर्घा विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों, विज्ञान प्रेमियों एवं आम नागरिकों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित (STEM) के प्रति रुचि विकसित करने के साथ अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करेगी। साथ ही मध्यप्रदेश में विज्ञान आधारित पर्यटन, विज्ञान संचार तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार पारितंत्र को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले