संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने धार जिले का किया दौरा, पीएम मित्रा पार्क एवं आधुनिक उद्यानिकी परियोजनाओं का लिया जायजा
संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने गुरुवार को धार जिले का दौरा कर प्रदेश की औद्योगिक एवं कृषि विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने गुरुवार को धार जिले का दौरा कर प्रदेश की औद्योगिक एवं कृषि विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित किए जा रहे महत्वाकांक्षी पीएम मित्रा पार्क का अवलोकन कर वहां चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्यों की समीक्षा की, वहीं बदनावर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में आधुनिक उद्यानिकी एवं संरक्षित खेती के नवाचारों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त ने पीएम मित्रा पार्क का निरीक्षण करते हुए एमपीआईडीसी के अधिकारियों से पार्क की प्रगति, निवेश प्रस्तावों, रोजगार सृजन तथा विकसित की जा रही आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवासीय एवं लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विकास के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,156 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस पार्क में अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनसे 46 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण में 1,100 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित की जा चुकी है तथा तृतीय चरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। पार्क में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP), एसटीपी, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, प्लग एंड प्ले शेड्स सहित विश्वस्तरीय औद्योगिक अधोसंरचना विकसित की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से बेहतर संपर्क के कारण यह पार्क देश के प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट हब के रूप में विकसित हो रहा है, जहां अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए मजबूत टेक्सटाइल इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है।
दौरे के दूसरे चरण में संभागायुक्त ने बदनावर विकासखंड के ग्राम रूपाखेड़ा, नाहरखेड़ा एवं तिलगारा का भ्रमण कर पॉलीहाउस एवं शेडनेट हाउस में की जा रही आधुनिक उद्यानिकी खेती का अवलोकन किया। उन्होंने गुलाब, जरबेरा, जिप्सोफिला, लिसिएन्थस, कश्मीरी गुलाब तथा ब्लूबेरी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन कर रहे प्रगतिशील किसानों की सराहना की और कहा कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी एवं रोजगारपरक बनाया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगभग 1.86 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं, जिनका लाभ 75 से अधिक किसान प्राप्त कर रहे हैं। संभागायुक्त ने पुष्प उत्पादक किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन, कोल्ड रूम जैसी भंडारण सुविधाओं के विकास तथा आधुनिक जल प्रबंधन एवं टिशू कल्चर जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को क्षमता संवर्धन के लिए महाराष्ट्र के जलगांव में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। इस दौरान किसानों द्वारा ब्लूबेरी की खेती के लिए अनुदान एवं एनवीडीए पाइपलाइन विस्तार की मांग भी रखी गई, जिस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास और आधुनिक कृषि तकनीकों को समान रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीएम मित्रा पार्क जैसे बड़े औद्योगिक निवेश तथा संरक्षित खेती एवं उच्च मूल्य वाली फसलों के विस्तार से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, किसानों की आय बढ़ेगी तथा मध्यप्रदेश औद्योगिक एवं कृषि विकास के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले



