संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने झाबुआ जिले का किया दौरा, कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा
संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने गुरुवार को झाबुआ जिले के पेटलावद विकासखंड का व्यापक भ्रमण कर कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।
संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने गुरुवार को झाबुआ जिले के पेटलावद विकासखंड का व्यापक भ्रमण कर कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान संभागायुक्त ने ग्राम मोहनपुरा में मध्यप्रदेश एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन के अंतर्गत स्थापित शेड नेट हाउस का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगतिशील कृषकों द्वारा आधुनिक तकनीकों से की जा रही संरक्षित खेती तथा खीरे की उन्नत फसल का निरीक्षण कर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं तकनीक आधारित खेती अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को सफल कृषि मॉडलों का भ्रमण कराने तथा नवाचार आधारित खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।
इसके पश्चात ग्राम बावड़ी में प्रगतिशील कृषक श्री धर्मेंद्र पाटीदार द्वारा विकसित कृषि एवं पशुपालन के समेकित मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने डेयरी, चारा उत्पादन, जैविक खाद, बायोगैस तथा संरक्षित खेती के सफल समन्वय को ग्रामीण आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए इसकी सराहना की। संभागायुक्त ने प्रत्येक तहसील में साईलेज निर्माण की तकनीक में दक्ष कृषकों को तैयार करने तथा कृषि एवं पशुपालन आधारित एकीकृत मॉडल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने ग्राम बावड़ी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों, जांच सुविधाओं एवं सेवा प्रदायगी की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल पेटलावद का निरीक्षण कर एएनसी एवं पीएनसी वार्ड, बर्थ वेटिंग रूम तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में अनुपयोगी वाहनों के नियमानुसार निष्पादन तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने अस्पताल के आईसीयू को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।
अपने प्रवास के दौरान संभागायुक्त ने वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम, पेटलावद का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण एवं खेल सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने पर भी बल दिया।
संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, समेकित कृषि एवं पशुपालन, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन तक उनका अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले



