देश की बात, आपके शहर से
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत इंदौर में लगाए जाएंगे 21 लाख पौधे
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत इंदौर में लगाए जाएंगे 21 लाख पौधे

जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, वर्षा जल संचयन पर रहेगा विशेष फोकस मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत इस वर्ष वर्षा ऋतु में इंदौर जिले में 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

Abhishek Raghuvanshi2 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, वर्षा जल संचयन पर रहेगा विशेष फोकस

मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

तस्वीरों में खबर5 फोटो

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत इस वर्ष वर्षा ऋतु में इंदौर जिले में 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के साथ-साथ जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को भी समान प्राथमिकता देते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान को व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को एआईसीटीएसएल सभागृह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, एमआईसी सदस्य श्री राजेंद्र राठौर, श्री बबलू शर्मा, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर आयुक्त श्री आशीष पाठक, एडिशनल कमिश्नर श्री शृंगार श्रीवास्तव, वन विभाग की सुश्री संगीता ठाकुर, पर्यावरणविद डॉ. शंकरलाल गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में बताया गया कि पौधरोपण के लिए देवगुराड़िया, लिम्बोदी, कृषि कॉलेज परिसर, बीएसएफ परिसर, सुपर कॉरिडोर सहित विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त स्कूलों, महाविद्यालयों, मंदिरों, आश्रमों, सार्वजनिक संस्थानों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के तहत पौधारोपण कार्य गुरुवार से प्रारंभ होगा तथा बीएसएफ परिसर में सर्वाधिक पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है।
बैठक को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों से अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त किए।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण के साथ वर्षा जल संचयन को भी अपनाए, तो भविष्य में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में नई पहचान बनाई है, अब पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में भी इंदौर को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श बनाना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही हरित, समृद्ध एवं जल-सुरक्षित इंदौर का निर्माण संभव होगा।


बैठक में दो वर्ष पूर्व रेवती रेंज में एक ही दिन में लगभग 12 लाख 41 हजार पौधे लगाए जाने की उपलब्धि का भी उल्लेख किया गया। पर्यावरणविद डॉ. शंकरलाल गर्ग ने जानकारी दी कि उन्होंने केसर पर्वत स्थित अपनी भूमि पर अब तक 50 हजार पौधे लगाए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल है।
नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वर्षा जल संचयन करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों एवं संस्थानों में रूफटॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही शहर में बंद पड़े बोरवेलों को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो सके।
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की उपलब्धियों पर आधारित एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों को नगर निगम के करों में भी छूट प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग जल संरक्षण के इस अभियान से जुड़ सकें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑