देश की बात, आपके शहर से
विद्यालयों की मेस और कैंटीनों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

विद्यालयों की मेस और कैंटीनों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर लिए गये 22 खाद्य नमूने, बिना लाइसेंस संचालित मेस तत्काल कराया बंद खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश, जांच रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi2 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर लिए गये 22 खाद्य नमूने, बिना लाइसेंस संचालित मेस तत्काल कराया बंद

खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश, जांच रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

तस्वीरों में खबर5 फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा विद्यालयों एवं छात्रावासों में संचालित मेस एवं कैंटीनों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 03 विद्यालयों का निरीक्षण कर कुल 22 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए, वहीं एक विद्यालय में आवश्यक खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति के अभाव में खाद्य गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद कराई गईं।

अग्रवाल पब्लिक स्कूल में बिना खाद्य लाइसेंस/पंजीयन संचालित मेस पर कार्रवाई

बुधवार को बिचौली मर्दाना रोड स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल मैनेजर श्री कालीचरण तिवारी की उपस्थिति में हॉस्टल मेस का निरीक्षण किया गया, जहां हॉस्टल में निवासरत छात्रों हेतु भोजन निर्माण किया जाना पाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि खाद्य गतिविधि संचालन हेतु आवश्यक वैध खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं थी। इसके अतिरिक्त भोजन निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई, फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं थे, तथा परिसर में उपयोग किए जा रहे चाकू एवं चॉपिंग बोर्ड को बदलने हेतु निर्देश दिए गए। मौके से पोहा, चना दाल, तुअर दाल, आटा, काबुली चना, राजमा, काला नमक, आयोडाइज्ड नमक, रेड चिली सॉस, सोया सॉस, हल्दी पाउडर एवं धनिया पाउडर के कुल 12 नमूने जांच हेतु लिए गए। आवश्यक खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति उपलब्ध न होने के कारण वैध खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति प्राप्त होने तक विद्यालय की मेस में संचालित खाद्य गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद कराई गईं।

विबग्योर स्कूल का निरीक्षण

स्कीम नंबर-78 स्थित विबग्योर स्कूल की कैंटीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। मौके से चना दाल, मूंग दाल, बेसन, आटा एवं चावल के कुल 05 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

सिका हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण

स्कीम नंबर-78 स्थित सिका हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की मेस से छोला सब्जी, घी, तुअर दाल, चावल एवं सोयाबीन तेल के कुल 05 नमूने जांच हेतु लिए गए।

निरीक्षण के दौरान दिए गए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालय प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, वैध खाद्य लाइसेंस/पंजीयन प्राप्त करने, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस जांच कराने, भोजन निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की नियमित रूप से NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से जांच कराने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का सतत पालन करने के निर्देश दिए गए।
संग्रहित सभी 22 खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालयों एवं छात्रावासों में संचालित मेस एवं कैंटीनों का नियमित निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा तथा जहां भी खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन या बिना वैध लाइसेंस/पंजीयन खाद्य गतिविधियां संचालित होती हुई पाई जाएंगी, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने विद्यालय संचालकों से वैध खाद्य लाइसेंस/पंजीयन प्राप्त कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने की अपील की है। साथ ही आमजन एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी विद्यालय, छात्रावास अथवा अन्य खाद्य प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा संबंधी अनियमितता प्रतीत हो तो उसकी सूचना कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181, CM हेल्पलाइन, FoSCoS पोर्टल अथवा अन्य उपलब्ध माध्यमों से दें। प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑