देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

डोमिसाइल कानून पर नेशनल कान्फ्रेंस ने कहा- J&K के पुलिस राज्य बनने का खतरा

केंद्र सरकार ने लागू किया है डोमिसाइल नियम. एक दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगाह किया था डोमिसाइल कानून (Domicile law) पर लोगों को भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. श्रीनगर.

Abhishek Raghuvanshi3 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
डोमिसाइल कानून पर नेशनल कान्फ्रेंस ने कहा- जम्मू कश्मीर के पुलिस राज्य बनने का खतरा

केंद्र सरकार ने लागू किया है डोमिसाइल नियम.

एक दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगाह किया था डोमिसाइल कानून (Domicile law) पर लोगों को भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

श्रीनगर. नेशनल कान्फ्रेंस (National Conference) ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir) के पुलिस राज्य बनने का खतरा मंडरा रहा है. पार्टी का बयान ऐसे वक्त आया है जब एक दिन पहले ही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगाह किया था कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए केंद्र द्वारा घोषित नए डोमिसाइल कानून पर लोगों को भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

नेशनल कान्फ्रेंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हर चीज के साथ हम पिछले साल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार और असहमति का अधिकार भी गंवा चुके हैं . जम्मू कश्मीर भले एक राज्य नहीं है लेकिन इसके पुलिस राज्य बनने का खतरा मंडरा रहा है.’’

एक स्थानीय अखबार ने कश्मीर घाटी के पुलिस महानिरीक्षक के हवाले से कहा है कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए नए डोमिसाइल कानून पर लोगों को भड़का रहे हैं . इसमें संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

आईजीपी की टिप्पणी पर तंज करते हुए नेशनल कान्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा कि पुलिस को डोमिसाइल कानून के समर्थन में लिखने वालों को सम्मानित करना चाहिए . पीडीपी ने भी आईजीपी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है .पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘संविधान का अनुच्छेद 19(एक) कहता है कि हर नागरिक को बोलने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है. बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब है कि किसी को भी बोलकर, लिखकर या अन्य तरीके से अपना विचार जाहिर करने का अधिकार है.’’

यह भी पढ़ें: कोरोना ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, भारी आर्थिक नुकसान और 1.85 करोड़ बेरोजगार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 11:33 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 2 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 2 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 3 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 3 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 3 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 4 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 4 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 4 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले
↑