इंदौर में हनी ट्रैप रिटर्न्स,शराब कारोबारी को किया ट्रेप:चर्चित हनी ट्रैप मामले की किरदार श्वेता जैन को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर में शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक करोड़ रुपए की वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इंदौर में शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक करोड़ रुपए की वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर, उसके बेटे, एक प्रॉपर्टी कारोबारी और इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक को भी हिरासत में लिया है। आरोप है कि गैंग कारोबारी के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करोड़ों रुपए की डिमांड कर रहा था।
2019 में हनी ट्रेप की किरदार श्वेता जैन ही इस ट्रेप की मास्टरमाइंड बताई जा रही हैं। उसे एक नए मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया है। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान को फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए की उगाही करने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
श्वेता को भोपाल से हिरासत में लिया
शाम करीब चार बजे भोपाल के मीनाल रेसीडेंसी से श्वेता जैन को हिरासत में लिया, पूछताछ के लिए उसे इंदौर लाया गया है। श्वेता जैन मध्य प्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप मामले की प्रमुख आरोपियों में शामिल रही हैं। वर्ष 2019 में सामने आए इस मामले में नेताओं, अफसरों को ब्लैकमेल करने के आरोप लगे थे। हालांकि श्वेता को लेकर अभी पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
शराब कारोबारी को जाल में फंसाया
डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्षीय शराब कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। कारोबारी शराब के साथ प्रॉपर्टी कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। उसकी कुछ वर्ष पहले द्वारकापुरी निवासी अलका दीक्षित से पहचान हुई थी। अलका अवैध शराब तस्करी से जुड़ी रही है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि अलका ने कारोबारी की मुलाकात खंडवा-पीथमपुर निवासी लाखन चौधरी से करवाई थी। लाखन ने खुद को बड़ा निवेशक बताते हुए देवास, धार, खंडवा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव दिया। कारोबारी ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपितों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया।
50 प्रतिशत साझेदारी करो, वरना अंजाम भुगतो
फरियादी के मुताबिक कुछ समय पहले लाखन दोबारा मिला और धमकी भरे अंदाज में कहा कि अलका के साथ 50 प्रतिशत की साझेदारी करनी होगी, वरना परिणाम गंभीर होंगे। कारोबारी ने फिर भी उनकी बात नहीं मानी। करीब 20 दिन पहले कारोबारी किसी काम से सुपर कॉरिडोर क्षेत्र गया था। इसी दौरान अलका दीक्षित अपने बेटे जयदीप और लाखन के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि तीनों ने कारोबारी के साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे एक करोड़
आरोपियों ने कारोबारी को धमकाया कि यदि उसने साझेदारी और रकम नहीं दी तो उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। गैंग ने एक करोड़ रुपए की मांग करते हुए कहा कि “ऐसा हाल करेंगे कि समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगे।” इसके बाद कारोबारी ने सीधे पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत मिलते ही अपराध शाखा ने गुपचुप तरीके से जाल बिछाया और सोमवार तड़के कार्रवाई कर अलका, उसके बेटे जयदीप और लाखन चौधरी को हिरासत में ले लिया।
जांच में सामने आया पुलिसकर्मी का नाम
पूछताछ और मोबाइल जांच के दौरान मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा लगातार अलका के संपर्क में था। दोनों के बीच चैटिंग भी सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया कि कारोबारी के निजी वीडियो और फोटो अलका ने विनोद शर्मा को भेजे थे। आरोप है कि विनोद ने ही अलका को कारोबारी पर दबाव बनाने और धमकाने की सलाह दी थी।
सरकारी क्वार्टर से पकड़ा गया प्रधान आरक्षक
एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया की टीम ने प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा को राजेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास से हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान उसके बेटे ने पुलिस से विवाद भी किया। पुलिस ने विनोद का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है। विनोद शर्मा पहले क्राइम ब्रांच, चंदन नगर और अन्नपूर्णा थाने में पदस्थ रह चुका है। फिलहाल वह इंटेलिजेंस शाखा में कार्यरत था।
शराब तस्करी से ड्रग नेटवर्क तक पहुंची अलका
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अलका दीक्षित पर 17 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले शराब तस्करी से जुड़ी थी, लेकिन बाद में ड्रग कारोबार में भी सक्रिय हो गई। पुलिस को आशंका है कि अलका और उसके साथी लंबे समय से लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उगाही कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
कब क्या हुआ
18 मई को रात 3 बजे शुरू हुआ मिशन ‘’सीक्रेट’’
रात 2 बजे : एडिशनल कमिश्नर और तीन डीसीपी ने बैठक कर अलका और उसके साथियों को दबोचने का मास्टर प्लान तैयार किया।
रात 3 बजे : 40 चुनिंदा पुलिस जवानों की 7 टीमें बना दी गईं। पश्चिम क्षेत्र के द्वारिकापुरी और पीथमपुर के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला गया।
रात 3.30 बजे : द्वारकापुरी स्थित घर से अलका का बेटा जयदीप पकड़ाया। अलका वहां नहीं मिली, तो पुलिस ने घेराबंदी बढ़ाई।
तड़के 4 बजे : अलका को उसके एक निर्माणाधीन मकान में छिपी हुई थी, दबोचा गया। वहीं दूसरी टीम ने पीथमपुर से पार्टनर लाखन को उठाया।
शाम 4 बजे : शाम करीब चार बजे भोपाल के मीनाल रेसीडेंसी से इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने श्वेता जैन को हिरासत में लिया, देर रात पूछताछ के लिए उसे इंदौर लाया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले