देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में प्रारंभ हुआ जनभागीदारी सप्ताह
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर में प्रारंभ हुआ जनभागीदारी सप्ताह

नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए लगेंगे संतुष्टि शिविर जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से जनजातीय बहुल गांवों में 18 से 25 मई तक जनभागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Abhishek Raghuvanshi19 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए लगेंगे संतुष्टि शिविर

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से जनजातीय बहुल गांवों में 18 से 25 मई तक जनभागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का आज शुभारंभ किया गया।


जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिये “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत जिले में आज से 25 मई 2026 तक लाभार्थी संतुष्टि शिविर” आयोजित किये जायेंगे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार, श्री रिंकेश वैश्य श्री रोशन राय उपस्थित रहे।


कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं म.प्र. शासन के निर्देशानुसार जिले के जनजातीय समुदायों को शासन की योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभांवित करने के लिये सभी विभिन्न विभागीय जिला अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर पहुंच बनाते हुए सेवा संतुष्टि सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना तथा आजीविका से जुडे़ अवसरों को प्रोत्साहित करना हैं।


इस अभियान की थीम “जनभागीदारी: सबसे दूर-सबसे पहले” रखी गई हैं। इस अभियान के तहत इन्दौर जिले के चयनित 56 ग्रामों में स्थित आदि सेवा केन्द्रों में शिविर आयोजित कर जनजातीय क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों के समन्वय से योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।


सहायक आयुक्त एवं परियोजना अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि इन शिविरों में एक ही स्थान पर आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जनधन खाता, राशन कार्ड, पी.एम. जीवन ज्योति बीमा योजना, पी.एम. किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पी.एम. सुरक्षित मातृत्व अभियान, सिकल सेल मिशन, पी.एम. उज्ज्वला योजना, वनाधिकार पट्टा सहित अन्य योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा।


कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिये 07 दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैं। आज से जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित जिला अधिकारी, विकास खंड और ग्राम स्तर के अधिकारियों के लिये अभिमुखीकरण कार्यक्रम से अभियान की शुरूआत की गई। महूं परियोजना अधिकारी श्री मोहन सोनी द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में जनभागीदारी: सबसे दूर-सबसे पहले अभियान अंतर्गत साप्ताहिक कार्य योजना की विस्तृत जानकारी विभिन्न विभागों के सभी जिला अधिकारियों को प्रदान की गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑