कृषि रथ का शुभारंभ– किसानों को दी जा रही नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष (कृषक कल्याण वर्ष)” के रूप में मनाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष (कृषक कल्याण वर्ष)” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार कृषि एवं संबद्ध विभागों जैसे कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि के माध्यम से किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित कर नवीन वैज्ञानिक एवं तकनीकी सुधारों की जानकारी कृषकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से खरीफ फसलों की बुआई हेतु जिले के चारों विकासखंडों में 16 मई 2026 से 10 दिवस तक कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा विकासखंड सांवेर में वर्चुअली जुड़कर कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विधायक सुश्री उषा ठाकुर द्वारा विकासखंड महू के ग्राम बाईग्राम में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी प्रकार विकासखंड इंदौर एवं देपालपुर में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि रथ को रवाना किया गया। कृषि रथ प्रतिदिन तीन से चार ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों तक पहुँचेगा।
इस तकनीकी रथ में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी, पशुपालन आदि विभागों के कृषि वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो कृषि एवं संबद्ध विषयों से संबंधित जानकारी किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं।
कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से किसानों को ई-विकास प्रणाली द्वारा उर्वरक वितरण , खरीफ सीजन की नवीन तकनीक, उन्नत किस्मों, आधुनिक कृषि यंत्रों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फल एवं सब्जी उत्पादन, फ्लोरीकल्चर, मत्स्य पालन तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने संबंधी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इससे आगामी वर्षों में उत्पादन, उत्पादकता एवं मूल्य संवर्धन बढ़ाकर किसानों को लाभ पहुँचाया जा सकेगा।
आज 17 मई 2026 को जिले के चारों विकासखंडों की कुल 12 ग्राम पंचायतों— तिल्लौरखुर्द, काचरोट, सोनवाय, मानपुर, कोलानी, कुमठी, हतुनिया, ब्राह्मण पिपल्या, टोडी, कटकोदा, अटाहेड़ा एवं गेहूँखेड़ी में कृषि रथ द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान किसानों को उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले