देश की बात, आपके शहर से
दो मैंगो शेक प्रतिष्ठानों में खाद्य कारोबार बंद हाट बाजारों में हल्दी जांच अभियान जारी
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

दो मैंगो शेक प्रतिष्ठानों में खाद्य कारोबार बंद हाट बाजारों में हल्दी जांच अभियान जारी

कुल 12 नमूने जांच हेतु लिए गए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेय पदार्थों एवं खुले बाजारों में विक्रय किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi18 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कुल 12 नमूने जांच हेतु लिए गए

 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेय पदार्थों एवं खुले बाजारों में विक्रय किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं हाट बाजारों में निरीक्षण एवं जांच कार्रवाई की गई।

गुजरात रस पर कार्रवाई

स्नेहलतागंज, इंदौर स्थित गुजरात रस का निरीक्षण किया गया। मौके पर निर्माता राजेंद्र पटेल उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान मैंगो शेक निर्माण एवं विक्रय किया जाना पाया गया।मौके से दो मैंगो शेक, शक्कर एवं खाद्य रंग, इस प्रकार कुल 04 नमूने जांच हेतु लिए गए।

निरीक्षण में खाद्य पंजीयन में प्रतिष्ठान का पता व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप से अंकित नहीं पाया गया। उक्त अनियमितता के कारण आगामी आदेश तक निर्माण कार्य अवरुद्ध कराया गया।

योगी आमरस भंडार पर कार्रवाई

योगी आमरस भंडार, 17 सुभाष मार्ग, चिमन बाग चौराहा, इंदौर का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर चंद्रहास पटेल, प्रोपराइटर, खाद्य प्रतिष्ठान का संचालन करते हुए पाए गए।निरीक्षण के दौरान परिसर में मैंगो शेक का विक्रय किया जाना पाया गया। मौके पर प्रतिष्ठान हेतु वैध खाद्य पंजीयन उपलब्ध नहीं पाया गया।

मौके से मैंगो शेक एवं मैंगो शेक निर्माण में उपयोग किए जाने वाले खाद्य रंग के कुल दो नमूने जांच हेतु लिए गए। प्रतिष्ठान में संबंधित खाद्य प्रकार हेतु वैध खाद्य पंजीयन नहीं पाए जाने के कारण वैध पंजीयन प्राप्त किए जाने तक खाद्य कारोबार बंद कराया गया।

हाट बाजारों में हल्दी की जांच अभियान

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा खुले बाजार एवं हाट बाजारों में विक्रय की जा रही हल्दी की गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक 17 मई 2026 को सनावदिया हाट बाजार में खाद्य पदार्थ हल्दी की प्रारंभिक जांच की गई।

साथ ही मालवा मिल क्षेत्र एवं आसपास के हाट बाजार क्षेत्रों में भी हल्दी की जांच कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त पूर्व में मांगलिया हाट एवं मुसाखेड़ी क्षेत्र में भी हल्दी की जांच की जा चुकी है।

अब तक की गई प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की मिलावट सामने नहीं आई है, किंतु विस्तृत जांच हेतु नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेष रूप से खुले बाजारों एवं मौसमी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जांच एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  •  कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि निरीक्षण कार्रवाइयों के दौरान लगातार यह पाया जा रहा है कि कई खाद्य प्रतिष्ठानों में वैध खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन उपलब्ध नहीं होता, अथवा         उपलब्ध लाइसेंस संबंधित खाद्य कारोबार की प्रकृति के अनुरूप नहीं होता।
  • कलेक्टर श्री वर्मा ने समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि वे वैध खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन प्राप्त कर ही खाद्य कारोबार संचालित करें।
  • उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन को प्रतिष्ठान में स्पष्ट एवं उचित स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए।
  • कलेक्टर श्री वर्मा ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी खाद्य प्रतिष्ठान में लाइसेंस प्रदर्शित नहीं पाया जाता है अथवा किसी प्रकार की अनियमितता या मिलावट प्रतीत होती है,           तो उसकी शिकायत कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181 पर अवश्य दर्ज कराएं।
  • प्राप्त शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑