भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसला: सत्य, आस्था और सांस्कृतिक विरासत की विजय- महापौर पुष्यमित्र भार्गव
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय का इंदौर में स्वागत, महापौर बोले वर्षों के संघर्ष और बलिदान का मिला प्रतिफल भोजशाला को लेकर आए ऐतिहासिक न्यायिक निर्णय पर पुष्यमित्र भार्गव ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारतीय आस्था, संस्कृति और सत्य की विजय बताया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय का इंदौर में स्वागत, महापौर बोले वर्षों के संघर्ष और बलिदान का मिला प्रतिफल
भोजशाला को लेकर आए ऐतिहासिक न्यायिक निर्णय पर पुष्यमित्र भार्गव ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारतीय आस्था, संस्कृति और सत्य की विजय बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल एक न्यायिक आदेश नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहे संघर्ष, असंख्य लोगों के त्याग और भारत की सांस्कृतिक चेतना के सम्मान का प्रतीक है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि “आज अत्यंत हर्ष का दिन है। आक्रांताओं द्वारा जबरन माँ वाग्देवी के प्राचीन मंदिर भोजशाला के स्वरूप को बदलने का जो प्रयास किया गया था, उस पर माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने ऐतिहासिक निर्णय देकर स्पष्ट कर दिया है कि यह संरचना मूलतः मंदिर है।
उन्होंने कहा कि धर्म, कला, संस्कृति और ज्ञान का यह महान केंद्र ऐतिहासिक परिस्थितियों और विभिन्न शासनकालों के कारण अपनी मूल पहचान से दूर चला गया था। समय के साथ यहाँ नमाज़ और पूजा से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाएँ लागू की गईं, लेकिन वर्तमान न्यायिक निर्णय ने ऐतिहासिक तथ्यों, पुरातात्विक साक्ष्यों और वैज्ञानिक सर्वेक्षण के आधार पर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।
महापौर ने विशेष रूप से इस बात का स्वागत किया कि न्यायालय ने पूर्व में जारी उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत परिसर में नमाज़ की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में इस परिसर का उपयोग मंदिर और ज्ञान-केंद्र के स्वरूप के अनुरूप किया जाएगा। यहाँ पुनः अध्ययन शास्त्रार्थ और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा।
माँ वाग्देवी की प्रतिमा को वापस भारत लाकर भोजशाला में पुनः स्थापित किए जाने के विषय पर महापौर ने कहा कि न्यायालय ने इस मुद्दे पर भी संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने बताया कि संबंधित सक्षम प्राधिकरण के समक्ष कई अभ्यावेदन लंबित हैं और न्यायालय ने उनके विधिसम्मत निराकरण तथा प्रतिमा की वापसी के लिए आवश्यक प्रयास करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भोजशाला आंदोलन केवल एक धार्मिक संघर्ष नहीं था, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता और ज्ञान परंपरा के पुनर्स्थापन का अभियान था। इस संघर्ष में अनेक लोगों ने वर्षों तक निरंतर प्रयास किए और कुछ ने अपने प्राणों का बलिदान भी दिया। उन्होंने कहा कि पुरातत्व सर्वेक्षण की वैज्ञानिक रिपोर्ट, ऐतिहासिक दस्तावेजों, शिलालेखों और अन्य प्रमाणों के आधार पर न्यायालय ने जो निर्णय दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय भारत की गौरवशाली सभ्यतागत विरासत को पुनः प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा और भोजशाला एक बार फिर माँ वाग्देवी की आराधना, शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में अपनी पहचान को सुदृढ़ करेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले