इंदौर में 15 दिन में 12 हजार 601 चालान, महिलाओं और पीछे बैठने वालों में भी हेलमेट को लेकर लापरवाही
ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ 12,601 चालान बनाए और 37.80 लाख रुपये से अधिक शुल्क वसूला। 240 मामलों को लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा।
ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ 12,601 चालान बनाए और 37.80 लाख रुपये से अधिक शुल्क वसूला। 240 मामलों को लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा।
ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में सड़क सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी
240 मामलों को लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया
वाहन चालक हेलमेट को सुरक्षा नहीं, बल्कि केवल चालान से बचने का साधन मानते हैं
इंदौर। शहर में हेलमेट पहनने को लेकर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद भी शहरवासियों की आदतें बदलती नजर नहीं आ रहीं। 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ 12,601 चालान बनाए और 37.80 लाख रुपये से अधिक का समन शुल्क वसूला गया। इतना ही नहीं, 240 मामलों को लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि नियम तोड़ने वालों में केवल दोपहिया चालक ही नहीं, बल्कि महिलाएं और पीछे बैठने वाले लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में अब भी बड़ी संख्या में वाहन चालक हेलमेट को सुरक्षा नहीं, बल्कि केवल चालान से बचने का साधन मानते हैं। यही कारण है कि कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक नियमों का पालन बढ़ता है, लेकिन फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं। सड़कों पर ज्यादातर वाहन चालक बिना हेलमेट पहने ही वाहन चलाते हुए नजर आते हैं।
औसतन 840 से ज्यादा बनाए चालान
अभियान के दौरान हर दिन औसतन 840 से ज्यादा चालान बनाए गए। यानी हर घंटे 35 से अधिक वाहन चालक हेलमेट नियम तोड़ते हुए पकड़े गए। शहर के पलासिया, विजय नगर, रामचंद्र नगर, चाणक्युपरी, महूनाका, भंवरकुआं, एमआर-10, बायपास और कालेज क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि युवाओं के साथ-साथ अब महिलाओं और परिवार के साथ सफर करने वाले लोग भी हेलमेट नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे।
पीछे बैठने वालों में ज्यादा लापरवाही
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार पीछे बैठने वाले यात्रियों में हेलमेट को लेकर जागरूकता बेहद कम है। महिलाएं अक्सर यह मानकर हेलमेट नहीं पहनतीं कि छोटी दूरी में जोखिम कम होता है, जबकि हादसों में सबसे ज्यादा सिर में चोट ही जानलेवा साबित होती है। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि शहर में हेलमेट पहनने की संस्कृति अभी पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी है। कई लोग महंगी बाइक और मोबाइल तो खरीद लेते हैं, लेकिन अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट नहीं लेते। दूसरी ओर बाजार में बिना आईएसआई मार्क वाले सस्ते हेलमेट भी बड़ी संख्या में बिक रहे हैं।
15 दिन में क्या-क्या हुआ
12,601 हेलमेट चालान
37.80 लाख रुपये समन शुल्क
240 लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए
रोज औसतन 840 चालान
हर घंटे 35 से ज्यादा कार्रवाई
क्यों नहीं बदल रही आदत?
छोटी दूरी में हेलमेट जरूरी नहीं मानना
पीछे बैठने वालों में जागरूकता की कमी
चालान से बचने तक सीमित सोच
बिना आईएसआई हेलमेट का इस्तेमाल
युवाओं में स्टाइल बनाम सुरक्षा मानसिकता
यातायात के नियमों को लेकर चलता रहेगा जागरूकता अभियान
26 अप्रैल से 10 मई तक यातायात विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आगे भी यातायात के नियमों की जागरूकता फैलाने को लेकर लगातार अभियान चलता रहेगा। विभाग स्कूलों, कालेजों सहित अन्य संस्थानों के साथ चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। -राजेश त्रिपाठी, डीसीपी, ट्रैफिक

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले