
हीरानगर थाना क्षेत्र के काशीपुरी निवासी अशोक पुत्र नवल रघुवंशी मंगलवार को अपने घर में मृत मिले। वह पार्षद चिंटू चौकसे का टैंकर चलाते थे। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि अशोक शराब पीने के आदी थे।
हालांकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में पत्नी और एक बेटा है, जो निरंजनपुर में अलग रहते थे। बताया जा रहा है कि शराब पीने की बात को लेकर परिवार में विवाद होता था।
