इंदौर: शिक्षा विभाग में करोड़ों के गबन के मामले में दूसरा आरोपी प्यून पवन खामोद भी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी जोशी के पास बीईओ और अकाउंटेंट की आईडी थी, जिससे पत्नी और बेटी के खाते में 1.75 करोड़ रुपये जमा कर लिए। यह 2009 से नौकरी में आया था।
मुख्य आरोपी जोशी के पास बीईओ और अकाउंटेंट की आईडी थी, जिससे पत्नी और बेटी के खाते में 1.75 करोड़ रुपये जमा कर लिए। यह 2009 से नौकरी में आया था।
मामले में अतिथि शिक्षक सहित 13 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है
33 बैंक खातों में शासकीय मद की 2 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर कर गबन किया गया है
पुलिस मामले में इंदौर कार्यालय में पदस्थ रहे कई अधिकारियों की जांच कर रही है
इंदौर। स्कूली शिक्षा विभाग के इंदौर विकासखंड (ब्लाक) शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में हुए 2.86 करोड़ रुपये के गबन में बुधवार को भृत्य सिद्धार्थ जोशी को एमजी रोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को अन्य आरोपी भृत्य पवन खामोद निवासी कम्पेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कम्पेल में पदस्थ था।
मामले में अतिथि शिक्षक सहित 13 के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस अब अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। मुख्य आरोपियों द्वारा आठ सह आरोपियों के कुल 33 बैंक खातों में शासकीय मद की 2 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर कर गबन किया गया है। जिन खातों में यह राशि जमा हुई है, उन्हें फ्रीज कर दिया गया है। इससे पहले गिरफ्तार आरोपी जोशी के पास बीईओ और अकाउंटेंट की आईडी थी, जिससे पत्नी और बेटी के खाते में 1.75 करोड़ रुपये जमा कर लिए। यह 2009 से नौकरी में आया था।
डीईओ की भूमिका से आरोपित का इंकार
मुख्य आरोपी सिद्धार्थ जोशी के सामने पूछताछ में वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी को भी बुलाया गया। डीसीपी, टीआई सहित अन्य अधिकारियों ने आरोपित से पूछताछ की कि इनकी भी भूमिका इसमें रही है। इस पर आरोपी ने इंकार किया कि इनकी भूमिका इसमें नहीं रही है। हालाकि पुलिस मामले में इंदौर कार्यालय में पदस्थ रहे कई अधिकारियों की जांच की जा रही है।
स्कूली शिक्षा विभाग के इंदौर विकासखंड (ब्लॉक) शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में हुए 2.86 करोड़ रुपये के गबन में बुधवार को भृत्य सिद्धार्थ जोशी को एमजी रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पत्नी और बच्चों के खाते में 1.75 करोड़ रुपये जमा किए थे। मामले में अतिथि शिक्षक सहित 13 के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र एवं जांच में लिए गए कथनों के अनुसार पांच मुख्य आरोपितों और आठ सह आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मुख्य आरोपितों द्वारा आठ सह आरोपितों के कुल 33 बैंक खातों में शासकीय मद की दो करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर कर गबन किया गया है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले में आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे। बता दें कि भोपाल स्थित आईटी सेल द्वारा गबन के मामले को पकड़ा गया था। गबन में बड़े अधिकारियों की भूमिका होने की भी शंका है, जो गबन के दौरान इंदौर विकासखंड कार्यालय में पदस्थ रहे हैं।
यह हैं मुख्य आरोपित
सिद्धार्थ जोशी, भृत्य (शास. उमावि खजराना)
मोहन दांगी, अतिथि शिक्षक (शास. कउमावि कम्पेल)
पवन खामोद, भृत्य (शास. कउमावि कम्पेल)
छोटेलाल गौड, सहायक ग्रेड- दो, (शास. कउमावि संयोगितागंज)
केदारनारायण दीक्षित, अतिथि शिक्षक (शास. कउमावि संयोगितागंज)
परिवार के सदस्यों के खाते में जमा की राशि
जांच में सामने आया कि आरोपित सिद्धार्थ जोशी ने पत्नी रेणु और बेटी मोहक जोशी निवासी एलपी भार्गव नगर (उज्जैन) के खाते में 1.75 करोड़ रुपये जमा किए थे। इन दोनों को भी पुलिस ने सह आरोपित बनाया है। इसी प्रकार अन्य मुख्य आरोपितों ने हेमलता, रोशन पानेरी, मुकेश दांगी, अनीता दांगी, जगदीश और मुकेश राठौर के खातों में राशि जमा करवाई थी। इन सभी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।
तत्कालीन बीईओ सहित अधिकारियों की भी जांच
इंदौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आने वाली छात्रवृत्ति, जीपीएफ और अन्य मद की राशि का गबन लंबे समय से किया जा रहा था। 2018 से राशि को गलत तरीके से निकाली थी। भोपाल में आडिट के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई है। गबन अवधि के दौरान इंदौर कार्यालय में पदस्थ रहे तत्कालीन बीईओ सहित अन्य अधिकारियों की भूमिकाओं की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा वर्तमान में बड़े पदों पर अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले