इंदौर में गंदगी के बीच बन रही थी आइसक्रीम, रेस्टोरेंट में वेन-नॉनवेज साथ रखे मिले; केमिकल से पका रहे थे फ्रूट्स
इंदौर में धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेस में गंदगी के बीच फर्श पर बिना लाइसेंस न्यूयार्क चौपाटी ब्रांड की आइसक्रीम बन रही थी।
इंदौर में धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेस में गंदगी के बीच फर्श पर बिना लाइसेंस न्यूयार्क चौपाटी ब्रांड की आइसक्रीम बन रही थी।
बिना लाइसेंस गंदगी में बन रही थी आइसक्रीम
केमिकल से पका रहे थे फल, सूजी-मैदा के नमूने लिए
चाइनीज वोक को वेज-नॉनवेज एक साथ रखने पर नोटिस
इंदौर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने छह और सात मई को शहर के विभिन्न खाद्य उत्पाद व व्यंजन बनाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच व कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेस पर पहुंचे तो वहां न्यूयार्क चौपाटी ब्रांड से आइसक्रीम व फ्रोजन डेजर्ट का भंडार मिला। परिसर में ही बिना अनुमति और वैध लाइसेंस के विष्णु सुतार कुल्फी का व आइसक्रीम का निर्माण कर रहे थे।
अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस मांगा तो संचालक ने एक पुराने पते का पंजीयन दिखाया, जो सिर्फ स्टोरेज के लिए था। गंदगी वाली परिस्थितियों में फर्श पर ही आइसक्रीम के सांचे रख निर्माण करने व अन्य अनियमितताओं के चलते अधिकारियों ने प्रकरण दर्ज कर व्यवसाय बंद करवा दिया। आठ नमूने जांच के लिए भी लिए गए।
साबूदाना खिचड़ी का सैंपल लिया
खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने बियाबानी धार रोड स्थित पंकड आईस कैंडी के परिसर का भी निरीक्षण किया। यहां बनाई जा रही विभिन्न आईस कैंडी और फ्रोजन डेजर्ट के कुल पांच नमूने जांच के लिए जब्त किए गए। कलेक्टर हेल्पलाइन पर राधिका फरियाली व सैंडविच की शिकायत मिली थी। यहां से साबूदाना खिचड़ी का नमूना लेने के साथ संचालक गोपाल प्रजापत को साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल का निर्देश दिया।
फलों को पकाने के लिए रसायनों का उपयोग
चाइनीज वोक से सास व पनीर के नमूने लिया। वेज व नॉनवेज का भंडार एक साथ ही मिला। इस पर नोटिस जारी किया। एक उपभोक्ता की शिकायत पर ब्लिंक कामर्स प्रालि विजय नगर से गंगवाल सूजी, मैदा का नमूना जांच के लिए लिया। खाद्य विभाग के अधिकारी पालदा स्थित क्वालिटी केला कोल्ड स्टोरेज पहुंचे तो वहां फलों को पकाने के लिए रसायनों का उपयोग होता मिला।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले