बिना वैध पंजीयन एवं गंदगी में संचालित कुल्फी निर्माण इकाई पर बड़ी कार्रवाई: खाद्य कारोबार बंद कराया गया
दो दिनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों से 29 नमूने लिए गए इंदौर में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण और विक्रय के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
दो दिनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों से 29 नमूने लिए गए
इंदौर में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण और विक्रय के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार 6 एवं 7 मई 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुल 29 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने धार रोड स्थित माँ इंटरप्राइजेज पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रोपराइटर विष्णु सुथार परिसर में कुल्फी निर्माण कार्य संचालित करते पाए गए। मौके पर “बॉम्बे चौपाटी” ब्रांड के विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम एवं फ्रोजन डेजर्ट को कोल्ड रूम में संग्रहित पाया गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान द्वारा कोई वैध खाद्य लाइसेंस या पंजीयन प्रस्तुत नहीं किया गया। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा पुराने पते का पंजीयन दिखाया गया, जो केवल स्टोरेज के लिए मान्य था, जबकि वर्तमान परिसर में निर्माण, ट्रेडिंग और स्टोरेज तीनों गतिविधियां संचालित हो रही थीं।
निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। फूड हैंडलर्स बिना कैप, एप्रोन और ग्लव्स के कार्य करते मिले। निर्माण स्थल पर गंदगी पाई गई तथा मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे। कुल्फी के सांचे फर्श पर रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा था और कच्चा माल खुले एवं अव्यवस्थित रूप से रखा गया था। मौके से कुल्फी एवं फ्रोजन डेजर्ट के कुल 8 नमूने जांच हेतु लिए गए। बिना वैध लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित किए जाने पर प्रारंभिक प्रकरण दर्ज कर परिसर में खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि वैध पंजीयन एवं आवश्यक स्वच्छता मानकों की पूर्ति के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।
आइस कैंडी एवं फ्रोजन डेजर्ट इकाई की जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बियाबानी धार रोड स्थित पंकज आइस कैंडी का भी निरीक्षण किया। यहां विभिन्न प्रकार की आइस कैंडी एवं फ्रोजन डेजर्ट का निर्माण पाया गया। जांच के लिए आइस कैंडी के 3 और फ्रोजन डेजर्ट के 2 नमूने, कुल 5 नमूने लिए गए।
शिकायतों के आधार पर कार्रवाई
कलेक्टर हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर राधिका फरियाली एंड सैंडविच का निरीक्षण किया गया। मौके पर गोपाल प्रजापत प्रभारी के रूप में उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं पेस्ट कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा साबूदाना खिचड़ी का एक नमूना जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। इसी प्रकार शिकायत मिलने पर श्री साईं डोसा भवन का निरीक्षण किया गया। यहां इडली एवं चटनी के दो नमूने जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा रूटीन जांच एवं शिकायतों के आधार पर भी विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए। चाइनीज वोक से सॉस एवं पनीर के 2 नमूने लिए गए। एशिया 7 से हक्का नूडल्स का नमूना लिया गया। निरीक्षण में वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थों का पृथक भंडारण नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। मोम स्टेशन जूस से पाइनएप्पल एवं मिक्स फ्रूट जूस के 2 नमूने लिए गए। उपभोक्ता शिकायत पर ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड विजय नगर का निरीक्षण कर गंगवाल सूजी एवं गंगवाल मैदा के 2 नमूने लिए गए। Samosa.nic से चटपटा समोसा का 1 नमूना लिया गया। 6 मई 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग ने फ्रायो डीप से फ्रोजन डेजर्ट प्रीमिक्स पाउडर, चॉकलेट वर्मीसेली एवं ग्रीक योगर्ट के 3 नमूने लिए गए। डॉक्टर जोश से पाइनएप्पल जूस एवं सैंडविच के 2 नमूने जांच हेतु लिए गए।
खाद्य विभाग की टीम द्वरा पालदा स्थित क्वालिटी केला कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण भी किया गया। जांच के दौरान फलों को पकाने के लिए अनुमत रसायनों का उपयोग पाया गया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले