इंदौर में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तेज
जिले में 22 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया गेहूँ रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
जिले में 22 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया गेहूँ
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में अब तक कुल 41 हजार 750 किसानों ने पंजीयन कराया है। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गेहूं खरीदी 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 23 मई 2026 तक संचालित की जा रही है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंडी में अपनी उपज लाने वाले किसानों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसी व्यवस्था बनाई रखी जाए जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री एम. एल. मारू ने बताया कि अब तक लगभग 22 हजार किसानों ने अपनी गेहूं फसल का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया है, जिसके तहत करीब 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है। अब तक लगभग 284 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिले में 34 हजार 800 किसानों द्वारा गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुक किए जा चुके हैं और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया निरंतर जारी है। प्रशासन द्वारा खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त बारदाना एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिले में इस वर्ष गेहूं खरीदी का लक्ष्य 3.5 लाख मीट्रिक टन (35 लाख क्विंटल) निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पंजीकृत एवं इच्छुक किसानों से गेहूं की खरीदी की जाएगी। किसानों को राहत देते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बारिश से प्रभावित, चमकहीन गेहूं पर 50 प्रतिशत तक छूट प्रदान की गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि अनुसार स्लॉट बुक कर समय पर अपनी उपज विक्रय करें, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले