अयोध्या: रामनवी पर अभिजीत मुहूर्त में किया गया रामलला का सूर्य तिलक
अयोध्या में रामनवमी पर आज यानी शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। नौ मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है।
अयोध्या में रामनवमी पर आज यानी शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। नौ मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने टीवी पर इसे लाइव देखा। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया।
- तिलक के दौरान ललाट पर 9 मिनट तक नीली किरणें पड़ीं
- पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया
- राम के दर्शन को अयोध्या में 10 लाख भक्त पहुंचे
- पीएम मोदी ने टीवी पर श्रीराम का सूर्य तिलक देखा
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर अयोध्या नगरी पूरी तरह राममय हो उठी। रामलला के जन्म के शुभ अवसर पर भए प्रकट कृपाला दीनदयाला की स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कनक भवन और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। रामभक्तों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस पावन अवसर पर मौसम ने भी करवट ली। सुबह तक जहां हल्की बारिश और ठंडक के कारण मौसम सख्त बना हुआ था। वहीं, रामजन्म के समय अचानक मौसम साफ हो गया और खिली धूप निकल आई। मंदिर परिसर में भगवान रामलला के ललाट पर पड़ी सूर्य की किरणों को श्रद्धालुओं ने दिव्य अभिषेक के रूप में देखा।इधर, मध्यप्रदेश में रामनवमी के अवसर पर प्रदेश में जगह-जगह आयोजनों किए गए। राजधानी भोपाल में सैकड़ों स्थानों पर भंडारे, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य शोभायात्राएं निकाली। वहीं इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में साकेतधाम की आकर्षक सजावट, अखंड रामायण और विशेष अभिषेक-आरती का आयोजन किया। उज्जैन में शिप्रा तट स्थित राम मंदिर में यज्ञ, महाआरती और ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह श्रद्धा का केंद्र रहा। जबलपुर में नर्मदा तट गौरीघाट पर सांस्कृतिक आविर्भाव समारोह के जरिए रामकथा और लोकभक्ति की प्रस्तुति की गई।
रामलला का सूर्य तिलक किया गया
अयोध्या में रामनवमी पर आज यानी शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। नौ मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने टीवी पर इसे लाइव देखा। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। इस दौरान 14 पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे। उन्होंने विशेष पूजा और आरती की। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए गए। रामलला को 56 तरह के व्यंजन का भोग लगाया गया।
गर्भगृह को फूलों से सजाया
सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम बनाया गया है। 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भगृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई गईं। गर्भगृह को फूलों से सजाया गया। सुबह 5.30 बजे रामलला को पीतांबर पहनाया गया। फिर आरती की गई। आज आम दिनों के मुकाबले भक्त तीन घंटे ज्यादा रामलला के दर्शन कर पाएंगे। सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक यानी 18 घंटे दर्शन होंगे। वहीं मंदिर प्रबंधन ने दावा किया है कि मंदिर परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर भीड़ ज्यादा है। 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु प्रभु रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
चावल पर श्रीराम लिखकर भक्तों में बांटा
रामनवमी पर जौनपुर से रामलला का अनोखा भक्त अयोध्या पहुंचा। मनीष पाल चावल के दाने पर प्रभु श्री राम का नाम उकेर कर श्रद्धालुओं में नि:शुल्क दिए। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिज्ञा ली थी। मंदिर निर्माण के बाद से चावल पर प्रभु श्री राम का नाम उकेर कर लोगों में दे रहा हूं।
एरी सिल्क से तैयार किए पीतांबर वस्त्र
रामनगरी अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर रामलला के लिए विशेष पीतांबर वस्त्र तैयार किए गए हैं। इन दिव्य वस्त्रों को बनाने में तीन महीने से अधिक का समय लगा। वस्त्र असम के एरी सिल्क से तैयार किए गए हैं, जो अपनी कोमलता और प्राकृतिक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इस बार प्रभु राम इन मनोहारी वस्त्रों में और भी आकर्षक और अलौकिक रूप में भक्तों को दर्शन देंगे, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा है।
राम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
अयोध्या में चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी के अवसर पर श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रामनगरी को हाईअलर्ट पर रखा है। कमांडो की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वाड टीम द्वारा पूरे अयोध्या में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षा गार्डों को उपहार में दी मूर्ति
बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि आज रामनवमी का मेला है। हमारे यहां चैत्र नवमी में भगवान राम का महत्व है। अयोध्या में लोग दर्शन-पूजन करने आते हैं। उन्होंने कहा- अयोध्या का प्रसाद और यहां की भगवान की मूर्ति बहुत से लोग लेकर जाते हैं। मैंने आज हमारे यहां जो सुरक्षा गार्ड हैं, उनको भगवान राम की मूर्ति उपहार में दी। वह भगवान के दर्शन करें, भगवान के बताए हुए रास्ते पर चलें, यही हमारी श्रद्धा है। यही श्रद्धा उनको भी होनी चाहिए।
हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की आरती
अयोध्या में हनुमानगढ़ी में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह बजरंगबली की आरती की गई। सरयू नदी में स्नान करने के बाद मंदिरों की ओर बढ़ रहे हैं। हर ओर जय श्रीराम के जयघोष गूंज रहे हैं। महिलाएं पारंपरिक सोहर गीत गा रही थीं। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालु भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाने के लिए उत्साहित नजर आए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले





