देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर देशभर में उत्सव का माहौल है।
धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर देशभर में उत्सव का माहौल है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
शिवराज सिंह चौहान ने दीं मंगलकामनाएं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने प्रभु श्री राम की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना करते हुए कहा कि हर घर में प्रेम, सौहार्द और संस्कार का विस्तार हो।
योगी आदित्यनाथ बोले—प्रभु राम आदर्शों के प्रतीक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उन्होंने कहा कि रामनवमी हमें सत्य, करुणा और समरसता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है।
नीतीश कुमार ने बताया प्रेरणा का स्रोत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इसे प्रेम, सहनशीलता, त्याग और मर्यादा का प्रतीक बताया।
मोहन यादव ने बताए राम के जीवन मूल्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण और मूल्यों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस और धर्म का पालन करना ही राम के जीवन का संदेश है।
सम्राट चौधरी ने की सुख-समृद्धि की कामना
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की।
नितिन नबीन ने भी दीं शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्री राम से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना की। (इनपुट: आईएएनएस)

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले