शोरूम का शटर तोड़ 1 लाख कैश और कपड़े चुराए:CCTV में कैद हुए चोर, रणजीत हनुमान रोड पर कपड़ा शोरूम को बनाया निशाना
रणजीत हनुमान मेन रोड पर स्थित एक कपड़ा शोरूम में रविवार देर रात दो बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से करीब 1 लाख रुपए नकद और महंगे कपड़े चुराकर फरार हो गए।
रणजीत हनुमान मेन रोड पर स्थित एक कपड़ा शोरूम में रविवार देर रात दो बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से करीब 1 लाख रुपए नकद और महंगे कपड़े चुराकर फरार हो गए। सोमवार सुबह शोरूम खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मनीष बतरा की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मनीष, गुमाश्ता नगर स्थित गोकुल अपार्टमेंट निवासी हैं और शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात शोरूम बंद कर घर गए थे। देर रात दो बदमाश मौके पर पहुंचे, जिनमें से एक शटर उचकाकर अंदर घुसा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा।
अंदर घुसे बदमाश ने काफी देर तक सामान खंगाला और काउंटर के गल्ले से करीब 1 लाख रुपए नकद निकाल लिए। इसके अलावा शोरूम में रखे महंगे कपड़े भी चोरी कर लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
सोमवार सुबह जब मनीष शोरूम पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
एक दिन पहले भी बड़ी चोरी
इससे पहले उषानगर मेन रोड पर कपड़ा व्यापारी शीलकुमार पोरवाल के घर में करीब 15 लाख रुपए के जेवर चोरी हो गए थे। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने से पुलिस को जांच में मुश्किल हो रही है और संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की गश्त पर उठे सवाल यह वारदात रणजीत हनुमान मंदिर और फूटी कोठी के बीच व्यस्त मेन रोड पर हुई, जहां करीब 100 से अधिक शोरूम और बैंक स्थित हैं। पूरा क्षेत्र अन्नपूर्णा और द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बंटा हुआ है। इसके बावजूद बदमाशों का इस तरह वारदात को अंजाम देना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले