विकास के पथ पर अग्रसर विधानसभा 1 को मिली 1.51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
आकाश विजयवर्गीय ने किया वार्ड 6 में विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन वार्ड में 9 स्थानों पर जनसंवाद का आयोजन कर रहवासियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश अस्थिकलश में खाली मटके के साथ फोटो खिंचवाकर कांग्रेसियों ने किया भागीरथपुरा के मृतकों का अपमान- वादे के मुताबिक सभी मृतकों के परिवारों को 1- 1 लाख रुपए दें कांग्रेस, मौतों पर राजनीति करना बेहद निंदनीय - आकाश विजयवर्गीय 14 मार्च शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 6 में 1.51 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
आकाश विजयवर्गीय ने किया वार्ड 6 में विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन
वार्ड में 9 स्थानों पर जनसंवाद का आयोजन कर रहवासियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
अस्थिकलश में खाली मटके के साथ फोटो खिंचवाकर कांग्रेसियों ने किया भागीरथपुरा के मृतकों का अपमान- वादे के मुताबिक सभी मृतकों के परिवारों को 1- 1 लाख रुपए दें कांग्रेस, मौतों पर राजनीति करना बेहद निंदनीय – आकाश विजयवर्गीय
14 मार्च शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 6 में 1.51 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड में 9 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। विधानसभा 1 के सभी वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं और जहां पर कुछ समस्याएं हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर हल कर लिया जाएगा।
हम हर सप्ताह अलग अलग वार्डो में जाकर लोगों से मिलते है, उनका कुशलक्षेम जानते है , मोहल्लों में छोटी बड़ी समस्याओं पर जनता से सीधे संवाद करते है, और हमारे साथ अधिकारियों की टीम को उस समस्या के समाधान के काम पर लगाते है।
असल में लोकार्पण भूमिपूजन तो बस एक बहाना रहता है आप सब जनता के बीच जाकर मिलने का , बात करने का।
हमारे साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के कार्यालय की टीम भी रहती है जो निगरानी करती है कि क्षेत्र में सब काम सुचारू रूप से होता रहे।
कांग्रेस अस्थिकलश के बहाने सियासत चमका रही है
भागीरथरपुरा में मृतकों के कांग्रेस द्वारा प्रयागराज में अस्थि विसर्जन को लेकर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस मौतों की राजनीति कर रही है। सनातन धर्म में अस्थि विसर्जन मृत्यु के कुछ समय बाद ही हो जाता है। अपने खोए हुए जनाधार को प्राप्त करने के लिए कांग्रेस इस तरह की घटिया राजनीति कर रही है। मुझे बताया गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिजनों को खाली अस्थि कलश दिए हैं और कहा कि यह जीतू पटवारी आए तो उनको दे देना। इस तरह से कांग्रेस मृतकों के परिजनों की संवेदनाओं से खिलवाड़ कर रही है। यदि कांग्रेस को भागीरथपुरा में मृतकों के परिजनों से इतनी हमदर्दी है तो वह पहले सभी को वो राशि दे, जिसकी उन्होंने घोषणा की थी। अभी तक सिर्फ 14-15 लोगों को कांग्रेस की ओर से राशि मिली है। दूसरी ओर मंत्री कैलाश विजयवर्गीयजी ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए भागीरथपुरा के हालातों को संभाला, लोगों का अच्छे अस्पतालों में इलाज करवाया, उनके राशन की व्यवस्था की, दो लाख रुपये का मुआवजा दिलवाया और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में डटे रहे। उन्होंने फोटो खिचवाने की राजनीति नहीं की। अब वहां पर डायरिया के मामले नहीं आ रहे हैं। पहले भागीरथपुरा में 60 प्रतिशत नर्मदा की नई लाइन और 40 प्रतिशत पुरानी थी, लेकिन अब 100 प्रतिशत इलाके में नई लाईन डाली जा रही है।
रहवासियों को दी विकास कार्यों की सौगात
विकास कार्यों के क्रम में 35.60 लाख की लागत से भोलेनाथ कॉलोनी में अमित पालीवाल के निवास के पास भूमिपूजन, 10.30 लाख की लागत से धर्मराज कॉलोनी में शनि मंदिर वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 25 लाख की लागत से हुकुमचंद कॉलोनी में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, 35.78 लाख की लागत से पंचकुईया गोशाला का लोकार्पण और 45.20 लाख की लागत से रामनगर में संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर रहवासियों की मांग पर भोलेनाथ कॉलोनी और धर्मराज कॉलोनी में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए बोरवेल कर पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए।
जनसंवाद कि प्रक्रिया में भोलेनाथ कॉलोनी में अनिल मालवीय जी के घर के पास, धर्मराज कॉलोनी में, गोविंद गौतम जी के निवास वाली गली में, माता मंदिर वाली गली में शैलेन्द्र कहार जी के निवास के पास, हुकुमचंद कॉलोनी में उमेश वर्मा जी के निवास वाली गली में, सालवी मोहल्ला में बंटी सालवी जी के निवास के पास, इंदिरा नगर में राजेश मालवीय जी के निवास के पास एवं रामनगर में शिव मंदिर पर रहवासियों के साथ जनसंवाद किया। वार्ड में पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का कई स्थानों पर क्षेत्रवासियों से हार-फूल, ढोल एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद संध्या यादव, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम, विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी और पुलिस दल मौजूद था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 19 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले