
आरोपी के कब्जे से लगभग 8.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 80,000/- रुपए) जप्त ।
आरोपी ने जीन्स में छुपाया था मादक पदार्थ।
इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की खरीद- फरोख्त और तस्करी करने वालों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 2 श्री कुमार प्रतीक के द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर समयबद्ध सूचना संकलन और गोपनीयता के आधार पर नशे के सौदागरों पर प्रहार करने हेतु निर्देश जारी किए गए जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त ( खजराना) श्री कुंदन सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई- चैन को ध्वस्त करने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई।
पीआर प्राप्त कर पूछताछ पुलिस द्वारा उक्त संबंध में कार्यवाही करते हुये अन्य अपराध पंजीबद्ध किया गया
इंदौर पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु तिलक नगर पुलिस इंदौर, सदैव प्रतिबद्ध है।
इसी अनुक्रम में थाना तिलक नगर टीम के द्वारा क्षेत्र के संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान क्षेत्र के बंगाली चौराहा, स्कीम न. 140, के सामने वाले क्षेत्र में 1 व्यक्ति सड़क के किनारे नीले रंग की जीन्स और शर्ट पहनें है जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगा जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम बिलाल खान पिता मुश्ताक खान उम्र 24 वर्ष निवासी संविद नगर इंदौर का होना बताया। जिन पर शंका होने से तलाशी ली गई । विधिवत तलाशी लेते 08.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD मौके से से बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचते है । आरोपियो से 08.30 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना तिलक नगर में अपराध क्रमांक 90/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
आरोपीयों का विवरण – 1. बिलाल खान पिता मुश्ताक खान उम्र 24 वर्ष निवासी संविद नगर इंदौर
आरोपी बिलाल ने 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है व मजदूरी का कार्य करता है।
जप्त माल का विवरण : – 08.30 ग्राम एमडी मश्रूका कीमत 80,000/- रुपए
उक्त कार्यवाही मैं सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी मनीष लोधा, उनि सुरेंद्र डान मिंज, सउनि संजय चौहान, प्राआर अखिलेश जैवरिया, प्र आर भोला यादव, प्रधान आरक्षक रोशन, मुज़फ़्फ़र, आर. कृष्णपाल, विकास ने मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाई

