मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर ठगे 20 लाख, बैंक मैनेजर बनकर जीता युवती का भरोसा
इंदौर में शादी के लिए लड़का तलाश रही युवती से ठग ने बैंक मैनेजर बनकर 20 लाख रुपये की ठगी की। खजराना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं भंवरकुआं क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से पौने 9 लाख रुपये ठग लिए।
इंदौर में शादी के लिए लड़का तलाश रही युवती से ठग ने बैंक मैनेजर बनकर 20 लाख रुपये की ठगी की। खजराना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं भंवरकुआं क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से पौने 9 लाख रुपये ठग लिए।
शादी के नाम पर युवती से 20 लाख रुपये ठगे।
आरोपी ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर विश्वास जीता।
खजराना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
इंदौर। शादी के लिए लड़का तलाश रही युवती ठगी का शिकार हो गई। ठग ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर शादी की चर्चा की और 20 लाख रुपये ले लिए। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। उसके बैंक खाते, मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। मेट्रिमोनियल साइट को भी पत्र लिखा जाएगा।
खजराना टीआइ मनोज सेंधव ने बताया कि धोखाधड़ी रामकृष्णबाग निवासी युवती के साथ हुई है। युवती निजी स्कूल में नौकरी करती है। युवती ने मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल अपडेट की थी। साल 2020 में जयपुर निवासी आरोपी राहुल उर्फ नितेश से ऑनलाइन चर्चा हुई थी। आरोपी ने खुद को बैंक मैनेजर बताया था। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। शादी की तैयारी करने लगे।
आरोपी ने शादी की तैयारी और अन्य कामों के बहाने अलग-अलग किस्तों में 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। रुपये लेने के बाद भी शादी न करने पर मामला थाने पहुंचा। गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्जा करवाया।
साइबर अपराधियों ने पौने 9 लाख रुपये ठगे
भंवरकुआं पुलिस ने गुरुवार को संजय दवंडे निवासी मुंडला नायता की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संजय के अनुसार उसके साथ दिसंबर में ठगी हुई है। ठग ने करीब 11 बार में खाते से 8 लाख 83 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। संजय ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले